Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम ठंड और कोहरा, 2 दिन कैसा रहेगा मौसम; बारिश कब होगी
Bihar Weather: सोमवार की सुबह भी बिहार के कुछ जिलों में हल्का कोहरा नजर आया। हालांकि, धीरे-धीरे दिन खुला और धूप निकलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Bihar Weather: बिहार में मौसम खूब रंग बदल रहा है। यहां लोगों को सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिल रही है। कई जगहों पर सुबह-सुबह कोहरे का भी असर नजर आ रहा है। सोमवार की सुबह भी बिहार के कुछ जिलों में हल्का कोहरा नजर आया। हालांकि, धीरे-धीरे दिन खुला और धूप निकलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अगले दिन दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
बिहार में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान बिहार के उत्तरी भागों के एक दो स्थानों पर सुबह के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि अगले 48 घंटे के दौरान बिहार में कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि का पूर्वानुमान है।
3 फरवरी को इन जगहों पर बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 3 फरवरी को दक्षिण पश्चिम बिहार के कैमूर, गयाजी औरंगाबाद और रोहतास जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार के अन्य जिलों में इस दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 फरवरी को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में दिन के वक्त धूप खिल सकता है। कोहरे को लेकर अभी आगे भी 4 दिनों तक कोई अलर्ट नहीं है।




साइन इन