Husband turned monster on wife second marriage murder one and a half year old son drowned to death पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति बना हैवान, डेढ़ साल के मासूम को डूबोकर मौत के घाट उतारा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति बना हैवान, डेढ़ साल के मासूम को डूबोकर मौत के घाट उतारा

दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र में पत्नी के अफेयर के बाद दूसरी शादी से नाराज एक पति ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को पानी में डूबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Wed, 7 Jan 2026 03:20 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति बना हैवान, डेढ़ साल के मासूम को डूबोकर मौत के घाट उतारा

बिहार के दरभंगा जिले में पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति हैवान बन गया। उसने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया। वारदात भालपट्टी थाना क्षेत्र के फजिला गांव की है। पुलिस ने आरोपी चंदन सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मासूम को पानी के गड्ढे में डूबोकर उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से घर-परिवार और गांव वाले भी हैरान हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार चंदन का उसके गांव की रहने वाली चांदनी कुमारी के साथ 4 साल पहले विवाह हुआ था। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश चला गया। दोनों पति-पत्नी वहां मजदूरी करने लगे। वहां दोनों को एक बेटी और बाद में एक बेटा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार बनी गले की फांस? मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती की लाशें

पत्नी ने अफेयर के बाद पति को छोड़ा

बताया जा रहा है कि चंदन अपने दोनों बच्चों को बाद में गांव ले आया और उन्हें दादा-दादी के पास छोड़ दिया। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में चंदन की पत्नी चांदनी का काम के दौरान किसी अन्य व्यक्ति से अफेयर हो गया। चांदनी ने अपने पति को छोड़ दिया और अपने प्रेमी से दूसरी शादी कर ली। इससे चंदन आहत होकर हाल ही में अपने गांव लौट आया।

बेटे को घुमाने ले गया, फिर कर दिया मर्डर

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार रात को वह अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को कहीं घुमाने ले गया। फिर बुलडोजर से खोदे गए एक गड्ढे के पानी में उसे डूबोकर मार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने मासूम के शव को उसी गड्ढे में फेककर घर लौट आया। घर वालों ने बच्चे की तलाश शुरू की। चंदन भी अपने माता-पिता को भ्रमित करता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्तों के शहर में जब अपने मुंह फेर लें..., अंतिम यात्रा में फाइल में सिमटी पूनम

जब परिजन और गांव वालों ने उसे सख्ती से पूछताछ की तो चंदन ने सारे राज उगल दिए। उसकी बात सुनकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को सूचना दी गई। मासूम बच्चे के दादा रामसोगारथ सहनी की शिकायत पर भालपट्टी थाना पुलिस ने मासूम के पिता चंदन सहनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि पत्नी के जाने के बाद आरोपी मानसिक तनाव में था। इसी आवेश में आकर उसने अपने बेटे की हत्या की। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।