bodies of young boy girl found hanging from tree in Motihari murder or suicide प्यार बनी गले की फांस? मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती की लाशें; आत्महत्या या मर्डर, जांच जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्यार बनी गले की फांस? मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती की लाशें; आत्महत्या या मर्डर, जांच जारी

लोगों ने शव को पेड़ से लटकता देखा, जिसके बाद उसे उतारकर जमीन पर रख दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।

Wed, 7 Jan 2026 10:54 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
प्यार बनी गले की फांस? मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती की लाशें; आत्महत्या या मर्डर, जांच जारी

बिहार के मोतीहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के भरगांवा पंचायत अंतर्गत बौद्धा गांव के सरेह में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती का शव मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार दोनों के गले पर निशान पाए गए हैं। सोमवार की शाम से दोनों अपने-अपने घर से लापता थे। पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों ऐंगल से छानबीन कर रही है।

स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से लटकता देखा, जिसके बाद उसे उतारकर जमीन पर रख दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी थे। दोनों सोमवार शाम से अपने-अपने घर से लापता थे। उनके लापता होने के बाद परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत होता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एक साथ युवक-युवती के शव मिलने से बौद्धा गांव सहित आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी सुगौली थाना पहुंच गए हैं। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ज्यादा जानकारी मिलेगी।

वैज्ञानिक तरीके से होगी जांच

सुगौली में प्रेमी युगल की लाश बरामद मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से की जायेगी। दोनों पक्ष की महिलाएं हरसिद्धि थाना पर एक हीं बेंच पर बैठकर विलख रही थी। परिक्षयमान डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक ढंग से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। तत्काल पुलिस घटना स्थल पर भी जांच कर रही है। दोनों हरसिद्धि के ही एक गांव के रहने वाले थे। पुलिस हर ऐंगल से जांचकर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।