Husband slits wife throat surrender to police station murder her for not having boy child बीवी का गला रेतकर थाने पहुंचा पति, बेटा पैदा नहीं हुआ तो कर दिया मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बीवी का गला रेतकर थाने पहुंचा पति, बेटा पैदा नहीं हुआ तो कर दिया मर्डर

जमुई में बेटे की चाहत में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बीवी का मर्डर के बाद पति थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। बताया जा रहा है कि तीन बेटियां होने और एक भी बेटा पैदा नहीं होने की वजह से वो नाराज चल रहा था।

Sun, 22 Feb 2026 07:40 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जमुई
share
बीवी का गला रेतकर थाने पहुंचा पति, बेटा पैदा नहीं हुआ तो कर दिया मर्डर

बिहार के जमुई में एक सनकी पति ने अपनी बीवी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति पुलिस थाने पहुंच गया और सरेंडर भी कर दिया। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात शनिवार रात को टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला में हुई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई।

आरोपी पति का नाम इरफान अंसारी है। उसने अपनी बीवी तरन्नुम उर्फ तराना की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की। रविवार सुबह करीब 8 बजे एसडीपीओ सतीश सुमन और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार को बरामद कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार; बहू पर ससुर का सनसनीखेज आरोप

मौके से साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण घरेलू विवाद रहा है। मृत महिला तरन्नुम के पिता अनवर अंसारी ने बताया कि साल 2018 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी मोहम्मद इरफान अंसारी से की थी। शादी के बाद तराना ने तीन बेटियों को जन्म दिया था।

जमुई में पति ने की पत्नी की हत्या

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम

उन्होंने आरोप लगाया कि इरफान बेटे की चाहत में अक्सर तरन्नुम से मारपीट करता था। कुछ महीने पहले भी आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इससे वह जख्मी हो गई थी और अस्पताल में उसका इलाज कराया गया था। बाद में मियां-बीवी के बीच आपसी समझौता कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति की मौत का सदमा नहीं झेल पाई पत्नी, जंगल जा ऐसा काम किया कि सबके दिल दहल गए

मायके वालों ने दावा किया कि इरफान ने अपनी बीवी को दोबारा प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, तरन्नुम पर जुल्म कम नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल के लोगों ने मिलकर की है। पुलिस ने मृतका महिला के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि महिला का शव बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया तेज धार वाले हथियार से हत्या की आशंका है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मस्जिद में जमीन दान देने पर शौहर ने की बीवी की हत्या; पत्नी की चौथी शादी थी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।