बीवी ने मस्जिद में जमीन दान दी, शौहर ने कर दी हत्या; पति ने दूसरी तो पत्नी ने चौथी शादी क्यों की थी?
फरीरूद्दीन ने जमीन के लिए अपनी पत्नी जहानुर (42) का गला दबाकर हत्या कर दिया है। पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

बिहार के कटिहार में मनिहारी थानाक्षेत्र के घटना मनोहरपुर पंचायत के किस्मत मिर्जातपुर वार्ड आठ में झोलाछाप डाक्टर ने संपत्ति विवाद में पत्नी का गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली। बीवी की जमीन और गहनों की लालच में झोला छाप ने उससे दूसरी शादी की। मृतका के तीन पति मर चुके थे।
एसडीपीओ ने बताया कि पति फरीरूद्दीन ने जमीन के लिए अपनी पत्नी जहानुर (42) का गला दबाकर हत्या कर दिया है। पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। मृतका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। उसके मायके वालों ने आरोपी पति को कठोर सजा देने की मांग की है।
संपत्ति के लोभ में आठ माह पूर्व की थी शादी
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के अमीराबाद गांव के रहने वाला फरीरूद्दीन ने किस्मत मिर्जातपुर गांव के जहानुर से आठ महीने पूर्व मुस्लिम रिति रिवाज से शादी रचाया था। फरीरूद्दीन पहले से शादी शुदा था। वहीं मृतका जहानुर भी पहले से तीन शादी रचा चुकी थी परंतु, उनके तीनों पति का इंतकाल हो चुका था। अंत में अमीराबाद के फरीरूद्दीन ने जहानुर की संपत्ति के लोभ में शादी की। फरीरूद्दीन किस्मत मिर्जातपुर के लोगों से दूरी बनाकर रहता था। वह समाज के लोगों से मिलना पसंद नही करता था।
सोना और जमीन पर थी नजर
जहानुर के पास सोना चांदी के जेवरात के साथ-साथ उनके नाम डीहबाड़ी का जमीन भी था। फरीरूद्दीन को पत्नी की सम्पति पर नजर थी। इसी बीच पत्नी जहानुर ने डीहबाड़ी की जमीन मस्जिद में दान कर दी। पति को यह स्वीकार नहीं हुआ। इसी जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। अंततोगत्वा पति ने जहानुर की हत्या कर दी।
घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पत्नी की दरियादिली तो पति के अपराध की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने आरोपी पति को कठोर सजा दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आश्वासन दिया गया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




साइन इन