husband killed wife and shot himself in sasaram rohtas बिहार में सुबह-सुबह पति ने पत्नी की ले ली जान, खुद को भी मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सुबह-सुबह पति ने पत्नी की ले ली जान, खुद को भी मारी गोली

सुगंध कुमार यादव अपनी सास को डायन बताकर पत्नी पूनम देवी (35) को हमेशा मायके जाने से रोकना था। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी बीच दो दिन पूर्व हीं पत्नी अपने मामा के घर से ससुराल लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद और बढ़ गया था।

Wed, 25 June 2025 09:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, रोहतास
share
बिहार में सुबह-सुबह पति ने पत्नी की ले ली जान, खुद को भी मारी गोली

बिहार के रोहतास जिले में सुबह-सबह मर्डर हो गया। जिले के सासाराम में नटवार थाना क्षेत्र के सरावं गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। गोली लगने से महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी गोली मारकर जख्मी कर लिया है। घटना बुधवार की अहले सुबह की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। परिजनों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि सरांव गांव निवासी सुगंध कुमार यादव अपनी सास को डायन बताकर पत्नी पूनम देवी (35) को हमेशा मायके जाने से रोकना था। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी बीच दो दिन पूर्व हीं पत्नी अपने मामा के घर से ससुराल लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद और बढ़ गया तथा बुधवार की अहले सुबह पति सुगंध कुमार ने पहले अपनी पत्नी पूनम देवी को गोली मारकर हत्या कर दी व स्वयं को भी गोली मार लिया। हालांकि पति सुगंध कुमार यादव की जान बच गई है। फिलहाल उसका गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी और इन्हें दो पुत्र और एक पुत्री भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 करोड़ की मुफ्त बिजली जला गई बिहार पुलिस, पटना पुलिस पर सबसे ज्यादा बकाया

ग्रामीणों की सूचना पर सरांव गांव पहुंचे बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नटवार थाना क्षेत्र के सरांव गांव में पत्नी पूनम देवी को उसके पति सुगंध कुमार ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। खुद को भी गोली मार लिया है। फिलहाल सुगंध कुमार यादव का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घर से अवैध दो नाली देसी बंदूक के साथ तीन खोखा तथा एक कारतूस बरामद किया है। डीएसपी ने कहा कि महिला के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत से एक दिन पहले ही तैयार हो गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिहार में गजब हो गया
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते बिहार में भारी बारिश, दो जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।