Hijab controversy Dr Nusrat did not join work even on the last day Nitish government took this decision हिजाब विवाद: डॉ नुसरत ने आखिरी दिन भी ज्वाइन नहीं की नौकरी; नीतीश सरकार ने लिया ये फैसला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हिजाब विवाद: डॉ नुसरत ने आखिरी दिन भी ज्वाइन नहीं की नौकरी; नीतीश सरकार ने लिया ये फैसला

हिजाब विवाद के बीच डॉ नुसरत परवीन ने आखिरी दिन भी नौकरी ज्वाइन नहीं की है। इससे पहले चर्चा थी कि वे आज पटना सदर पीएचसी ज्वाइन करेंगी। जिसके बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या नुसरत ने हिजाब कंट्रोवर्सी के बाद सरकारी नौकरी ठुकरा दी है। हालांकि विभाग ज्वाइनिंग की तारीख बढ़ा दी है।

Sat, 20 Dec 2025 09:07 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हिजाब विवाद: डॉ नुसरत ने आखिरी दिन भी ज्वाइन नहीं की नौकरी; नीतीश सरकार ने लिया ये फैसला

हिजाब विवाद से चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने आखिरी दिन भी नौकरी ज्वाइन नहीं की है। आज (शनिवार) को पटना सदर के सबलपुर पीएचसी में ज्वाइन करना था। लेकिन वे नहीं पहुंची। वहीं इस मामले में बताया जा रहा है कि राज्य स्वास्थ्य समिति ने बड़ा फैसला लेते ज्वाइनिंग की डेट बढ़ा दी गई है। अब ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। वहीं पटना अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि अबतक 63 डॉक्टर ज्वाइन कर चुके हैं। लेकिन नुसरत परवीन ने ज्वाइनिंग नहीं की है।

इससे पहले शुक्रवार को राजकीय तिब्बी कॉलेज के प्राचार्य और नुसरत की क्लासमेट बिलकिस ने दावा किया था, कि वे शनिवार को पटना सदर पीएचसी में ज्वाइनिंग करेंगी। लेकिन आखिरी दिन भी वे नहीं पहुंची। दावा किया जा रहा था कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। हालांकि सिविल सर्जन ने कहा कि अगर विभाग की ओर से कोई डेट बढ़ाई गई है तो हम उसका पालन करेंगे।

वहीं इस बीच अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या नुसरत परवीन ने हिजाब विवाद के बाद सरकारी नौकरी ठुकरा दी है, या फिर भी उनकी ज्वाइनिंग की संभावना है। वहीं झारखंड सरकार ने डॉ नुसरत परवीन को राज्य में सरकारी सेवा में आने का खुला ऑफर दिया है। वो भी 3 लाख की सैलरी, मनचाही पोस्टिंग और सरकारी फ्लैट के साथ। हिजाब विवाद लेकर सियासत भी चरण पर है। ऐसे में देखना होगा कि नुसरत क्या बिहार सरकारी की नौकरी करेंगी या फिर नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के ऑफर से बदलेगा मन या बिहार में नौकरी जॉइन करेंगी हिजाब वाली डॉक्टर?
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार पिता की तरह, हिजाब विवाद पर राज्यपाल बोले- मुझे बड़ा दुख हुआ
ये भी पढ़ें:हिजाब विवाद में महबूबा मुफ्ती की बेटी ने सीएम नीतीश को घेरा, FIR की चेतावनी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 15 दिसंबर को 1283 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया। जिसमें आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक एवं यूनानी चिकित्सक शामिल थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से नवनियुक्त 10 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होने डॉ नुसरत परवीन का हिजाब खींच दिया था। जिसका वीडियो वायरल हुआ था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।