Nitish Kumar like father Governor Arif Mohammad Khan said on hijab controversy Dr Nusrat should join नीतीश कुमार पिता की तरह, हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- मुझे बड़ा दुख हुआ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार पिता की तरह, हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- मुझे बड़ा दुख हुआ

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने डॉ नुसरत को नौकरी जॉइन कर लेने की सलाह दी। कहा कि नीतीश कुमार पिता की तरह हैं। इसे विवाद कहने पर बड़ा दुख हुआ।

Sat, 20 Dec 2025 03:04 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार पिता की तरह, हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- मुझे बड़ा दुख हुआ

डॉ नुसरत हिजाब विवाद पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई विवाद है ही नहीं। नीतीश कुमार पिता की तरह हैं। इसे विवाद कहने पर बड़ा दुख हुआ। 15 दिसम्बर को आयुष चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के एक वीडियो पर बिहार से लेकर झारखंड, जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान तक सियासी फसाद मचा हुआ है। सीएम ने अपॉइंटमेंट लेटर लेने आई महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने हिजाब पहन रखा था जिसे सीएम ने पहले हटाने को कहा और फिर अपने हाथ से खींच दिया। राजद ने यह वीडियो वायरल किया और कई विपक्ष दलों ने वायरल इसे राजनैतिक मुद्दा बनाकर सुर्खियां बटोरीं। राज्यपाल ने डॉ नुसरत को नौकरी जॉइन कर लेने की सलाह दी।

राज्यपाल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री का बचाव नहीं कर रहे। इसे विवाद बताया और बनाया गया इससे बहुत दुख हुआ। वह आदमी सबको बेटी समझते हैं या और क्या समझते हैं। वे बाप की तरह हैं और वह(डॉ नुसरत) बेटी है। बाप बेटी के बीच में ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए। यह गलत बात है। इसे विवाद कहना ही दुख देता है। नुसरत को नौकरी जॉइन कर लेना चाहिए। इस पर किसी को सियासत नहीं करना चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।