Before the marriage of their son and daughter in laws reached the court to get married high voltage drama in bihar बेटे-बेटी की शादी से पहले समधी-समधन पहुंचे कोर्ट मैरिज करने, बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेटे-बेटी की शादी से पहले समधी-समधन पहुंचे कोर्ट मैरिज करने, बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा

कोर्ट मैरिज करने पहुंचे दोनों प्रेमी-युगल रिश्ते में समधी और समधन होने वाले थे। दयाशंकर राम ने बेटे की शादी धर्मशिला देवी की पुत्री के साथ तय की है। दोनों की शादी होने वाली है। इस बीच दयाशंकर और धर्मशिला की मोबाइल पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए।

Tue, 20 May 2025 07:44 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, रोहतास
share
बेटे-बेटी की शादी से पहले समधी-समधन पहुंचे कोर्ट मैरिज करने, बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार के रोहतास जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब बेटे-बेटी की शादी से पहले ही समधी और समधन कोर्ट मैरिज करने पहुंच गए। जब परिजनों को खबर लगी थी, तो बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। जानकारी के मुताबिक दयाशंकर राम चार बच्चों का बाप और धर्मशिला देवी तीन बच्चो की मां है। कोर्ट परिजनों ने दोनों की जूते-चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन परिजन नहीं माने।

दरअसल कोर्ट मैरिज करने पहुंचे दोनों प्रेमी-युगल रिश्ते में समधी और समधन होने वाले थे। शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा के रहने वाले दयाशंकर राम ने बेटे की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली के रहने वाली धर्मशिला देवी की पुत्री के साथ तय की है। दोनों की शादी होने वाली है। इस बीच लड़के के पिता दयाशंकर और लड़की की मां धर्मशिला की मोबाइल पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्रा को जबरन उठा ले गए , बेटी के पिता से बोली पुलिस- ये लव अफेयर है
ये भी पढ़ें:लव अफेयर में गई युवक की जान, प्रेमिका के घर वालों पर जहर खिलाने का इल्जाम
ये भी पढ़ें:जिससे वो बात करता था, उससे और भी लड़के बात करते थे; लव अफेयर मेें युवक की हत्या
ये भी पढ़ें:लव अफेयर या कुछ और.., हथियार लेकर युवतियों पर टूट पड़ा, एक को मार डाला

दोनों ने मंदिर में शादी भी रचा ली, मंगलवार को कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इसकी भनक दोनों के परिजनों को लग गई। दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्षों को बीच बहस होने लगी। तभी गुस्साए लोगों ने दयाशंकर राम की जूते-चप्पल से पिटाई कर दी। बताया जाता है कि

दयाशंकर राम की दो पत्नियों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी तीन संतानें हैं, बड़े बेटे की शादी धर्मशिला देवी के बेटी से तय कर दी थी। लेकिन बेटे की शादी से पहले दयाशंकर अपनी शादी के फिराक में था। धर्मशिला देवी से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। वहीं धर्मशिला देवी ने बताया कि उसका पति सुनील अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह चाहती है कि अपने होने वाले समधी दया शंकर राम के साथ शादी कर लें। फिलहाल इस प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे जिले में है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।