Bihar Police in action on murder of Bihari youth, Delhi Police explained how killer killed बिहारी युवक की हत्या पर ऐक्शन में बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस ने बताया- मर्डर कैसे हुआ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहारी युवक की हत्या पर ऐक्शन में बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस ने बताया- मर्डर कैसे हुआ

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नीरज नामक युवक ने पांडव को गोली मार दी। इलाज के लिए ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

Wed, 29 April 2026 06:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहारी युवक की हत्या पर ऐक्शन में बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस ने बताया- मर्डर कैसे हुआ

दिल्ली के द्वारका जिला जाफरपुर कलां थाना इलाके में बिहार के डिलेवरी बॉय की हत्या के संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा दिल्ली पुलिस से सम्पर्क कर घटना के संबंध में जानकारी ली गयी। द्वारका जिला, दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतक पांडव कुमार (21 साल) प्रजापति कॉलोनी, बिंदापुर जोमैटो डिलीवरी बॉय का काम करते थे।

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई के मुताबिक मृतक पांडव के दोस्त रूपेश कुमार के बेटे की बर्थडे पार्टी थी। रूपेश के घर से लगभग 70-80 मीटर दूरी पर मुख्य सड़क पर रूपेश के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार मृतक पांडव, कृष्ण, दीपक तथा एक स्कूटी से आए 03 अन्य लोग (कुल 7 लोग) सड़क पर खड़े होकर बातें कर रहे थे।

बताया गया है कि जहां सातों युवक सड़क के दूसरी तरफ आरके प्रॉपर्टीज का ऑफिस है। उस बिल्डिंग के ऊपर, पहली मंजिल पर, नीरज नाम का एक शख्स पिछले 15 सालों से रह रहा था। जब सात लोग सड़क पर बात कर रहे थे उसी समय नीरज नीचे आया और ग्रुप से बहस करने लगा। CCTV में नीरज अपना हथियार लहराते और बहस करते हुए दिख रहा है। फिर अचानक, वह हथियार पांडव की छाती की ओर तानता है और गोली चला देता है। एक गोली पांडव कुमार की छाती को चीरती हुई निकल गई और मोटरसाइकिल पर पांडव के पीछे बैठे कृष्ण के दाहिने पेट में जा लगी। गोली चलाने के बाद नीरज फरार हो गया।

रुपेश अन्य लोगों की मदद से दोनों घायलों को RTR अस्पताल ले गया। आरोपी नीरज गांव बहु अकबरपुर, मेहम, रोहतक, हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है। मिली जानकारी को लेकर जाफरपुर कलां थाना कांड सं0-36/2026 धारा-103(i)/109(i) BNS & 35/27 आर्म्स ऐक्ट दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बिहार पुलिस लगातार दिल्ली पुलिस के सम्पर्क में है।

पांडव की हत्या पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। राजद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में एक बिहारी युवक की हत्या से अनभिज्ञता जताने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी की निंदा की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि षडयंत्र से जीतने वाले एनडीए नेता अमानवीय और निष्ठुर हैं। 10 हज़ार नगद लेकर ऐसे संवेदनहीन लोगों को चुनेंगे तो ऐसा ही जवाब मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।