High alert on Indo Nepal border after JIAS terrorists entry in Bihar 50 thousand reward जैश आतंकियों के बिहार में घूसने पर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 50 हजार इनाम का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जैश आतंकियों के बिहार में घूसने पर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 50 हजार इनाम का ऐलान

बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर एसएसबी के द्वारा कड़ी निगाहबानी की जा रही हैं। चिन्हित स्थानों पर जवानों को तैनात कर हर व्यक्ति की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही हैं।

Thu, 28 Aug 2025 04:23 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मैनाटांड़, एक प्रतिनिधि
share
जैश आतंकियों के बिहार में घूसने पर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 50 हजार इनाम का ऐलान

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश -ए-मोहममद के तीन आतंकियों के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने पर इंडो नेपाल बार्डर पर हाई अलर्ट है। सीमा सशस्त्र बल की 44 वीं और 47 वीं बटालियन अंतर्गत बीओपी में तैनात अधिकारी व कर्मी काफी सजग है। बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर एसएसबी के द्वारा कड़ी निगाहबानी की जा रही हैं। चिन्हित स्थानों पर जवानों को तैनात कर हर व्यक्ति की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही हैं। इस बीच मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इन आतंकियों पर 50 हजार के इनाम की जानकारी दी है। सीमांचल के सभी जिलों में चौकसी बढ़ा दी गयी है।

सीमावर्ती इनरवा एस‌एसबी बीओपी में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट दिनकर त्रिपाठी ने बताया कि आतंकियों के बिहार में घुसने की खबर पर बॉर्डर के आसपास सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गयी है। आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं चेकिंग करने के बाद ही किसी को आने जाने की इजाजत दी जा रही है। स्थानीय पुलिस और नेपाल पुलिस के सहयोग से भी बॉर्डर पर ड्यूटी की जा रही है। डॉग स्क्वायड एवं महिला बटालियन के द्वारा जांच कराया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी, पुलिस हेडक्वार्टर से अलर्ट जारी

सीमा पर वाहनों की सघन जांच करने के बाद ही जाने की अनुमति दी जा रही है। बॉर्डर पर हाई अलर्ट रखते हुए ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों को खास निर्देश दिये गये हैं। रात्रि में नाइट विजन के साथ ड्यूटी की जा रही है। पूर्व से चौकसी तेज कर दी गयी। वहीं पुलिस से भी समन्वय बनाकर भी ड्यूटी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों से भी सजगता बरतने को कहा जा रहा है।सीमा पर कोई भी व्यक्ति अगर दिखें तो एस‌एसबी अथवा पुलिस को अविलंब सूचना देने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह बड़ी सफलता, सेना ने एनकाउंटर में मार गिराए 2 आतंकी

इधर एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संदीप रावत ने बताया कि मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर बगहा में सीमा क्षेत्र पर लगे सभी चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी सीमा क्षेत्र पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही साथ बाल्मीकि नगर के गंडक बराज पर नेपाल से आने वाले लोगों की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन महादेव में ढेर तीनों आतंकी पाकिस्तानी, जेब से मिले ID और वोटर स्लिप

गौरतलब हो जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी हसनैन अली रावलपिंडी पाकिस्तान, आदिल हुसैन उमरकोट पाकिस्तान व मोहम्मद उस्मान बहावलपुर पाकिस्तान के नेपाल के रास्ते बिहार के सीमा में प्रवेश करने की सूचना मुख्यालय को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मुख्यालय के निर्देश की आलोक में पूरे सीमा क्षेत्र पर अलर्ट जारी किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।