Infiltration attempt failed in Jammu and Kashmir Bandipora, 2 terrorists killed जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराए 2 आतंकी; घुसपैठ की कोशिश नाकाम, Jammu-and-kashmir Hindi News - Hindustan
More

जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराए 2 आतंकी; घुसपैठ की कोशिश नाकाम

घुसपैठ की कोशिश को भांपते हुए सतर्क जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा। इसके जवाब में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने आगे कहा कि जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रभावी ढंग से गोलीबारी की।

Thu, 28 Aug 2025 09:26 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share
जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराए 2 आतंकी; घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना ने गुरुवार को बताया कि इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।"

सेना ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश को भांपते हुए सतर्क जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा। इसके जवाब में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने आगे कहा, "जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रभावी ढंग से गोलीबारी की और दो आतंकवादियों को मार गिराया।"

अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।