heat will continue for seven days in bihar yellow alert for thunderbolt in western area patna weather report Bihar Weather: बिहार में कब तक सताएगी गर्मी, वज्रपात का येलो अलर्ट भी; पटना में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में कब तक सताएगी गर्मी, वज्रपात का येलो अलर्ट भी; पटना में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Bihar Weather: मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भाग के जिलों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Mon, 1 Sep 2025 05:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतानिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में कब तक सताएगी गर्मी, वज्रपात का येलो अलर्ट भी; पटना में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Bihar Weather: बिहार में एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। जिस कारण तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही राज्य में आद्रर्ता की मात्रा 97 प्रतिशत तक है। इस कारण दोनों के संयुक्त प्रभाव से लोगों को अघिक गर्मी का एहसास होगा।

इस दौरान उत्तर बिहार के एक-दो स्थानों पर ठनका व हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भाग के जिलों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर के प्यार में दीवानी भाभी ने पति को कमरे में बंद कर किया बड़ा कांड, अब फरार

पांच जिलों में बारिश हुई

रविवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं पांच जिलों में बारिश हुई। इस दौरान औरंगाबाद में सबसे अधिक 24.5 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पूर्णिया में और सबसे कम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया। वहीं अरवल में 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

पटना में आज बादल छाए रहने के आसार

इधर पटना में मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार है। इसके साथ ही जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका गिरने के साथ हल्की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। रविवार को राजधानी के एक-दो इलाके में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई और आंशिक तौर पर बादल छाये रहे। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रर्ता की मात्रा 74 प्रतिशत रही। इस कारण लोगों को दोपहर के समय अधिक गर्मी का एहसास हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गणपति पूजा पंडाल में फायरिंग, विधायक और उनके पति बाल-बाल बचे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।