He will also finish off JDU Bihar Congress attacks BJP after Nitish Kumar goes to Rajya Sabha ये JDU को भी निपटा देंगे, जनमत की हत्या हुई; नीतीश के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस का BJP पर हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ये JDU को भी निपटा देंगे, जनमत की हत्या हुई; नीतीश के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस का BJP पर हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर कांग्रेस नेता राजेश राम ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जेडीयू के कुछ नेताओं ने साजिश कर उन्हें सत्ता से हटाया। इसे बिहार के जनादेश और मतदाताओं के साथ धोखा बताया। जल्द जदयू को भी निपटा देंगे।

Thu, 5 March 2026 05:21 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ये JDU को भी निपटा देंगे, जनमत की हत्या हुई; नीतीश के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस का BJP पर हमला

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री के इस कदम पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और इसे राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा और जेडीयू पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल करते हुए लिखा, “25 से 30, फिर से नीतीश” का नारा देने वाले नेता अब बताएं कि क्या 2030 आ गया? राजेश राम ने कहा कि जिस नेता के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया और जनता से जनादेश लिया गया, उसी मुख्यमंत्री को अब अचानक पद छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

सीएम को साजिश कर सत्ता से बेदखल किया जा रहा

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में एक चुने हुए मुख्यमंत्री को षड्यंत्र के तहत सत्ता से बेदखल किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह पूरा खेल भाजपा और जेडीयू के कुछ नेताओं ने मिलकर रचा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पहले ही लोगों को आगाह कर चुके थे कि बिहार की राजनीति में ऐसा खेल हो सकता है। राजेश राम ने आरोप लगाया कि भाजपा को पता था कि उसके नाम पर बिहार में वोट नहीं मिलेंगे, इसलिए उसने नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के बाद अब उन्हें किनारे कर सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार यह बिहार की जनता के जनादेश और मतदाताओं की भावनाओं के साथ धोखा है।

जदयू को भी जल्द निपटा देंगी बीजेपी- कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा की रणनीति सिर्फ मुख्यमंत्री पद तक सीमित नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में जेडीयू को भी कमजोर करने या तोड़ने की कोशिश की जा सकती है। राजेश राम ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से वह नीतीश कुमार के साथ हो रहे इस घटनाक्रम से आहत हैं और इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव अपने चेहरे पर लड़ा, अब दिल्ली आ रहे; नीतीश पर कांग्रेस का तंज
ये भी पढ़ें:बिहार में स्वर्णिम कार्यकाल, अमित शाह ने कहा- नीतीश केंद्रीय राजनीति में लौट रहे

आपको बता दें गुरूवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। सीएम के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद अमित शाह ने कहा,कि उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा। बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।