Harsha Firing in Tilak ceremony on Bar Girls Dance in Nalanda Bihar Grooms friend killed आज तिलक, 27 को थी शादी; दोस्त के विवाह में युवक की मौत, बार बाला के ठुमके पर चल रही थी गोलियां, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आज तिलक, 27 को थी शादी; दोस्त के विवाह में युवक की मौत, बार बाला के ठुमके पर चल रही थी गोलियां

मृतक के भाई ने बताया कि दूसरी मंजिल की छत पर बार बालाओं का नाच चल रहा था। इसी दौरान अचानक गोली की आवाज आई। जब वह ऊपर जाकर देखा तो भाई फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था।

Mon, 20 April 2026 09:55 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
आज तिलक, 27 को थी शादी; दोस्त के विवाह में युवक की मौत, बार बाला के ठुमके पर चल रही थी गोलियां

Bihar Harsh Firing Killing: बिहार के नालंदा में तिलक से एक दिन पहले एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के तिलक समारोह में आया था जहां बार बाला के ठुमके पर तड़ातड़ गोलियां चल रही थीं। घटना बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव की है। मृतक की शादी 27 अप्रैल को होने वाली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवक आपराधिक प्रवृत्ति का था।

मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि बार बालाओं के नाच के दौरान घटना घटी। आज शाम युवक का भी तिलक समारोह होने वाला था और 27 अप्रैल को उसकी शादी बिंद थाना क्षेत्र के छत्तरबीघा गांव में होना तय था। पुलिस का कहना है कि मृत युवक लूटपाट और आर्म्स एक्ट मामले में पटना जिले के बाढ़ और बिहारशरीफ जेल जा चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 मिनट में 20 लाख की लूट, 66 सेकेंड के लाइव वीडियो में दिखा खौफ का मंजर

मृतक के चचेरे भाई सूरज कुमार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ अमावा गांव दोस्त के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आया था। दूसरी मंजिल की छत पर बार बालाओं का नाच चल रहा था इसी दौरान अचानक गोली की आवाज आई। जब वह ऊपर जाकर देखा तो उसका भाई फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। उसने भाई को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई मगर, सभी लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्य को बुलाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी में 4 डूबे, 2 के शव बरामद; अक्षय तृतिया पर पटना में दिखा मौत का तांडव

चेचेरे भाई ने जानकारी दी कि सोमवार को छोटू कुमार का तिलक आने वाला था। इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी थी। परिजनों के रोकने पर भी वह दोस्त के तिलक समारोह में आ गया। उसकी मौत की घटना से शादी का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया है। मृतक के परिजनों ने कांड की छानबीन और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Banka News: देसी कट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

इस मामले में छानबीन करने पहुंचे सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि मामले की पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक का पहले से आपराधिक इतिहास था। पुलिस उन कांडों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

(बिहारशरीफ से आशुतोष की रिपोर्ट.)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।