HAM leader kidnapped from begusarai murdered body found in Munger बेगूसराय से अगवा HAM नेता की हत्या, मुंगेर में मिला शव; गंगा किनारे बालू खोदकर पुलिस ने निकाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेगूसराय से अगवा HAM नेता की हत्या, मुंगेर में मिला शव; गंगा किनारे बालू खोदकर पुलिस ने निकाला

राकेश कुमार बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के रहने वाले थे। उनकी हत्या कर शव को दफन कर दिया था।

Thu, 29 May 2025 01:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
बेगूसराय से अगवा HAM नेता की हत्या, मुंगेर में मिला शव; गंगा किनारे बालू खोदकर पुलिस ने निकाला

बिहार के बेगूसराय से जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(HAM) के नेता राकेश कुमार की हत्या कर दी गयी है। मुंगेर से बालू खोदकर उनकी लाश निकाली गई है। 24 मई को राकेश कुमार का अपहरण कर लिया गया था। बुधवार की देर रात उनका शव बरामद किया गया जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। दोनों जिलों की पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुट गई है। राकेश कुमार बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के रहने वाले थे जहां अपरहण की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। बेगूसराय पुलिस मुंगेर पहुंची जिनके साथ गए परिजनों ने शव की पहचान की।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफर नगर में गंगा किनारे बालू के नीचे दबा हुआ शव मुंगेर पुलिस ने बरामद किया। लापता युवक राकेश कुमार हम पार्टी का नेता था। उसके पिता ने साहेबपुर कमाल थाना में अपहरण की प्राथमिकी गांव के ही दबंग सरपंच पति डब्लू यादव के विरुद्ध दर्ज कराई थी। मुफस्सिल और साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान परिजनों द्वारा कराए जाने के बाद सबका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुष्का यादव के भाई आकाश पर पशुपति पारस ने लिया ऐक्शन, 6 साल के लिए RLJP से बाहर

हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संदलपुर निवासी अपहृत राकेश कुमार उर्फ विकास साह की अपराधियों ने हत्या कर दी। बेखौफ अपराधियों ने अपहृत की हत्या के बाद शव को मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा दियारा स्थित सीताचरण मंदिर के आसपास गंगा नदी की उपधारा के किनारे गड्ढा खोदकर छिपा दिया। शव की स्थिति को देख कर लोग अनुमान लगा रहे थे कि अपराधियों ने निर्मम तरीके से हम नेता की हत्या कर दी और उसके सारे कपड़े खोल गड्ढा खोदकर जमीन के नीचे लाश छिपा दी। ताकि शव सड़-गल जाये और उसकी पहचान न हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार की खातिर गिरा दी महजब की दीवार,ग्रेजुएट मंतशा ने 8वीं फेल नीरज से की शादी

शव बरामद होने के बाद लोगों का अनुमान लगा रहे थे कि बदमाशों ने अपहरण के दिन ही हम नेता की हत्या कर दी। इधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंगेर मुफस्सिल थाना पुलिस को सीताचरण मंदिर के आसपास के पशुपालकों ने गंगा नदी के किनारे एक लाश होने की जानकारी दी। मुफस्सिल थाना पुलिस ने साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर दांत से काटा; जीएनएम का स्टोरकीपर पर आरोप

शव की तस्वीर परिजनों को देते हुए उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल आने की सूचना दी। पुलिस से मिली सूचना पर परिजन मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे। शव इतनी क्षत-विक्षत थी कि परिजनों को पहचान में नहीं आ रही थी। शुरुआती दौर में परिजनों का कहना था कि राकेश का शव नहीं है। लेकिन जब पुलिस ने गड्ढे से निकालने के तुरंत बाद की तस्वीर दिखायी। उक्त तस्वीर देख परिजनों ने शव की पहचान व पुष्टि की। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।