graduate Mantasha Parveen married eighth fail Neeraj breaking wall of religion in Muzaffarpur Bihar प्यार की खातिर गिरा दी महजब की दीवार, ग्रेजुएट मंतशा परवीन ने आठवीं फेल नीरज से रचाई शादी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्यार की खातिर गिरा दी महजब की दीवार, ग्रेजुएट मंतशा परवीन ने आठवीं फेल नीरज से रचाई शादी

ग्रेजुएट प्रेमिका मंतशा परवीन ने बचपन का प्यार पाने के लिए न सिर्फ मजहब की दीवार तोड़ दी बल्कि, आठवीं फेल प्रेमी नीरज शर्मा से हिन्दू रिती रिवाज से सनातन धर्म अपनाते हुए भागकर शादी रचाई।

Thu, 29 May 2025 01:19 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, सोनू शर्मा, मुजफ्फरपुर
share
प्यार की खातिर गिरा दी महजब की दीवार, ग्रेजुएट मंतशा परवीन ने आठवीं फेल नीरज से रचाई शादी

प्यार इस कदर दीवाना होता है कि मजहब,अमीरी, गरीबी की परवाह नहीं करता। यहां तक कर हुनर की बड़ी खाई को बेखौफ पार कर लेता है। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी ही खबर आई है। इश्क की आग में जल रही ग्रेजुएट प्रेमिका ने बचपन का प्यार पाने के लिए न सिर्फ मजहब की दीवार तोड़ दी बल्कि, आठवीं फेल प्रेमी से हिन्दू रिती रिवाज से सनातन धर्म अपनाते हुए घर वालों की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी रचाई। घरवालों ने जब ऐतराज जताया और उसे नाबालिग बताते हुए प्रेमी के परिवार के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज करा दिया तो वीडियो जारी कर पूरी सच्चाई को बयान कर दिया।

मंतशा परवीन ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी और बयान का वीडियो जारी करते हुए पुलिस और प्रशासन से इंसाफ और सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमिका का कहना है कि उसका अपहरण नहीं हुआ है बल्कि अपनी मर्जी से भाग कर अपने बचपन के प्रेमी नीरज शर्मा के साथ शादी की है। उसने कहा है कि परिवार के लोग उसकी मर्जी के खिलाफ दुसरी जगह शादी तय कर रहे थे। युवती ने पिता के द्वारा लगाए गए आरोप को बताया गलत है। इसके अलावे उसने अपने परिवार पर आरोप लगाया है कि वे लोग हत्या कर सकते हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि सुरक्षा दिया जाए ताकि कोर्ट में हम अपना बयान दे सके और सबको अपने प्यार की सच्चाई बता सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुर्का पहन लव मैरिज करने कोर्ट पहुंची हिंदू लड़की, मच गया बवाल; प्रेमी की धुनाई
प्यार की खातिर गिरा दी महजब की दीवार,ग्रेजुएट मंतशा  ने 8वीं फेल नीरज से की शादी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीरज शर्मा मोबाइल रिपेयर का काम करता है। पिछले 8 साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों कॉलेज के बहाने मिला-जुला भी करते थे। इस बात की भनक परिवार वालों को लग गई। जिसके बाद परिवार वालों ने मंतशा की शादी दूसरी जगह तय कर दी। उसके बाहर आने जाने पर भी परिजनों ने पाबंदी लगा दी। इसी बीच 4 अप्रैल को कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली मंतशा अपने बॉयफ्रेंड नीरज के साथ फरार हो गई और वापस नहीं लौटी। घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने अहियापुर शिकायत दर्ज कराई जिसमें कई लोगों को आरोपित किया। पुलिस इस मामले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव मैरिज की सजा, लड़की वालों ने प्रेमी के पिता को पीट-पीट कर मार डाला; तनाव

इस बीच मंतशा ने वीडियो भेजकर बताया है कि उसकी उम्र 21 साल है। बगैर दबाव के उसने नीरज के साथ शादी गी है। शादी का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। युवती ने अपने पिता द्वारा नीरज और उसके परिजनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को गलत करार दिया है और कोर्ट में बयान देने की बात कही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झूठ बोलकर लव मैरिज की, राज खुला तो शादी के 7 दिन बाद ही पत्नी की हत्या
ये भी पढ़ें:लव मैरिज से खुश नहीं थी प्रियंका, पति करता था टॉर्चर; पूरे मामले को समझिए
ये भी पढ़ें:उसके साथ हमेशा खुश रहना; बीवी की बेफाई से आहत पति ने लगाई फांसी
ये भी पढ़ें:दिसंबर में लव मैरिज, मार्च में प्रेमिका ने किया सुसाइड; प्रेमी परिवार समेत फरार
ये भी पढ़ें:लव मैरिज करने वाली महिला सिपाही ने क्यों की आत्म्हत्या, एक दिन पहले पति था साथ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।