gnm alleged storekeeper eve teasing and bite with teeth छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर दांत से काटा; जीएनएम का स्टोरकीपर पर आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर दांत से काटा; जीएनएम का स्टोरकीपर पर आरोप

जीएनएम का आरोप है कि वह पिछले 6 माह से उसका मेंटल टार्चर कर रहा था। सर्विस बुक उसी के पास रहता है। वह सर्विस बुक में और अनाप-शनाप लिखवा देने की धमकी भी देता था। जीएनएम ने एफआईआर में उल्लेख किया है कि जो भी उसके गलत इरादे में साथ नहीं देते, उस पर हावी हो जाता है और उसका शारीरिक शोषण करता है।

Thu, 29 May 2025 12:39 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, जाले, दरभंगा
share
छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर दांत से काटा; जीएनएम का स्टोरकीपर पर आरोप

बिहार के दरभंगा जिले के जाले में स्थित स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक जीएनएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी भंडारपाल (स्टोरकीपर प्रभारी) काशिफ रेजा पर अभद्र व्यवहार करने, बुरी तरीके से छेड़खानी करने एवं इसका विरोध करने पर दांत काट लेने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है।जीएम का आरोप है कि वह 21 अप्रैल के अपराह्न 4:30 से 5:00 के बीच इलेक्शन फॉर्म स्लिप भरकर दवा भंडार में भांदरपाल काशिफ रेजा के पास जमा करने गई। वहां पर तीन चार और स्टाफ पहले से मौजूद थे।

काशिफ रेजा वहां से उन्हें दूर ले जाकर बोला कि आपका कुछ सामान आया हुआ है, चल कर ले लीजिए। काशिफ राजा उसे अपने रूम के पास ले गया और वहां उसे समान न देकर उसके साथ अभद्र व्यवहार, बुरी तरह से छेड़खानी करने लगा और विरोध करने पर उसने दांत काट लिया। जीएनएम का आरोप है कि वह उस समय अजीब सा हरकत कर रहा था। वह बहुत डर गई और उसने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में मिली महिला कर्मी की लाश, मची सनसनी
ये भी पढ़ें:शराब तस्कर को छुड़ा लिया, दारोगा को बंधक भी बनाया;बिहार में फिर लाचार दिखी पुलिस

जीएनएम का आरोप है कि वह पिछले 6 माह से उसका मेंटल टार्चर कर रहा था। सर्विस बुक उसी के पास रहता है। वह सर्विस बुक में और अनाप-शनाप लिखवा देने की धमकी भी देता था। जीएनएम ने एफआईआर में उल्लेख किया है कि जो भी उसके गलत इरादे में साथ नहीं देते, उस पर हावी हो जाता है और उसका शारीरिक शोषण करता है।

उसने एफआईआर के लिए स्थानीय थाना में भी आवेदन दी, मगर किसी तरह की कार्रवाई न होते देख उसने 3 मई को सीएस का दरवाजा खटखटाकर पूरी घटना से सीएस को सबूत के साथ अवगत करवाई। सीएस ने इस पर कड़ा रुप अख्तियार करते हुए 20 मई को सीएचसी प्रभारी को प्रभारी भंडारपाल के विरुद्ध जाले थाना में एफआईआर दर्ज करवाते हुए, उसकी प्रति सीएस कार्यालय को भी भेजने का सख्त निर्देश दिया।

इसके बाद सीएचसी के प्रभारी की ओर से 21 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के (ग्रेड ए नर्स) जीएनएम की शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष को विभागीय पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया। इसके बाद 22 मई को स्थानीय थाना में इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। इस मामले के अनुसंधान का जिम्मा एसआई खुश्बू कुमारी को सौंपा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा
ये भी पढ़ें:PM का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन;50 हजार करोड़ की सौगात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।