ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी तथा सहरसा से यशवंतपुर के बीच 01-01 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन

हाजीपुर । सं.सू. ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नई दिल्ली से सुपौल एवं आनंद विहार से जोगबनी तथा सहरसा से यशवंतपुर के मध्य 01-01 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है - गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल (सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते ): गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 17 अप्रैल से 15 जुलाई, 2025 तक (21, 22, 23, 24 एवं 25 मई को छोड़कर) प्रतिदिन नई दिल्ली से खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 21:05 बजे हाजीपुर, 22:10 बजे शाहपुर पटोरी होते हुए बेगुसराय होते हुए सुपौल पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 19 अप्रैल से 17 जुलाई, 2025 तक (23, 24, 25, 26 एवं 27 मई को छोड़कर) प्रतिदिन सुपौल से 07:45 बजे खुलकर बेगुसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी होते हुए 14:50 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल (अररिया कोर्ट- पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 08:30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 00:30 बजे हाजीपुर, बेगुसराय, नवगछिया, कटिहार,पूर्णिया, फारबिसगंज रुकते हुए 15:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक (24 मई को छोड़कर) सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18:30 बजे खुलकर 19:03 बजे फारबिसगंज, मानसी, बेगुसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी होते हुए 04:55 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। यहां से अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 03:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 3. गाड़ी संख्या 05551/05552 सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल (मानसी-खगड़िया-न्यू बरौनी जं.-किउल-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-भुवनेश्वर-विशाखपत्तनम के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 16, 23 एवं 30 अप्रैल, 2025 को (प्रत्येक गुरूवार) को सहरसा से 20.25 बजे खुलकर 20:43 बजे सिमरी बख्तियारपुर, बेगुसराय, न्यू बरौनी जं., किउल, झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 22.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 19 एवं 26 अप्रैल तथा 03 मई 2025 को (प्रत्येक रविवार) को यशवंतपुर से 07.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 04.00 बजे झाझा, किउल, न्यू बरौनी जं., बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, बख्तिायारपुर रूकते हुए 11:00 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन