Special Train from New Delhi to Supaul to Pass Through Varanasi वाराणसी से गुजरेगी नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन , Varanasi Hindi News - Hindustan
More

वाराणसी से गुजरेगी नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन

Varanasi News - नई दिल्ली से सुपौल (बिहार) तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब वाराणसी से गुजरेगी। यह ट्रेन 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रतिदिन रात 9.35 बजे नई दिल्ली से चलेगी और अगले दिन वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में, यह सुपौल से सुबह 7.45 बजे प्रस्थान करेगी।

Sat, 18 April 2026 01:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
वाराणसी से गुजरेगी नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन

वाराणसी। गर्मी में सफर आसान करने के लिए नई दिल्ली से सुपौल (बिहार) तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन वाराणसी से भी गुजरेगी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल से 15 जुलाई (21 से 25 मई तक छोड़कर) तक गाड़ी संख्या-04072 नई दिल्ली से प्रतिदिन रात 9.35 बजे प्रस्थान करेगी। गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा होकर अगले दिन दोपहर 2.35 बजे वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 19 अप्रैल से 17 जुलाई (23 से 27 मई छोड़कर) तक गाड़ी संख्या-04071 सुपौल से सुबह 7.45 बजे प्रस्थान करेगी। सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और छपरा होते हुए रात 10.40 बजे वाराणसी जंक्शन से गुजरेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

अगले दिन शाम तीन बजे तक नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान-बिहार यात्रियों के लिए खुशखबरी; मदार-पटना स्पेशल ट्रेन चलेगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रयागराज जंक्शन पर होगा गांधीधाम विशेष ट्रेन का ठहराव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।