Special Summer Trains Launched for Increased Passenger Demand सासाराम-डेहरी के रास्ते छह जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन , Sasaram Hindi News - Hindustan
More

सासाराम-डेहरी के रास्ते छह जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

(पेज चार की फ्लायर)ड़ी संख्या 04142 प्रयागराज से 14-28 अप्रैल के बीच प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 0414

Fri, 17 April 2026 08:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share
सासाराम-डेहरी के रास्ते छह जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

(पेज चार की फ्लायर) यात्रियों की अधिक भीड़ को देख स्पेशल ट्रेन परिचालन का निर्णय समर स्पेशल ट्रेन परिचालन के निर्णय से यात्रियों को मिलेगी सुविधा सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छह जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन परिचालन का निर्णय लिया है। उक्त ट्रेन का परिचालन जिले की सासाराम जंक्शन व डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के रास्ते होगा। ऐसे में उक्त दोनों रेलवे स्टेशन के यात्रियों को समर स्पेशल ट्रेन का लाभ मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04142/04141 प्रयागराज-खड़गपुर-प्रयागराज का परिचालन सप्ताह में दो बार होगा। गाड़ी संख्या 04142 प्रयागराज से 14-28 अप्रैल के बीच प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान-बिहार यात्रियों के लिए खुशखबरी; मदार-पटना स्पेशल ट्रेन चलेगी

वहीं गाड़ी संख्या 04141 खड़गपुर से 15-29 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04064/04063 नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली रिजर्व्ड स्पेशल का परिचालन 26 मई तक होगा। गाड़ी संख्या 04064 नई दिल्ली से 15 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक (21, 23, 25 मई को छोड़कर) तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 04063 गया से 16 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक (22, 24, 26 मई को छोड़कर) तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09205/09206 पोरबंदर-आसनसोल-पोरबंदर स्पेशल का परिचालन सप्ताह में एक दिन होगा। गाड़ी संख्या 09205 पोरबंदर से 13 अप्रैल से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार व गाड़ी संख्या 09206 आसनसोल से 15 अप्रैल से एक जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल-खुरदा रोड-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड स्पेशल का परिचालन सप्ताह में एक दिन होगा। गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार से 20 अप्रैल से 11 मई तक प्रत्येक सोमवार व गाड़ी संख्या 04065 खुरदा से 21 अप्रैल से 12 मई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 09707/09708 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन सप्ताह में एक दिन होगा। गाड़ी संख्या 09707 खातीपुरा से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09708 हावड़ा से 17 अप्रैल से एक मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09605/09606 मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन सप्ताह में एक दिन होगा। गाड़ी संख्या 09605 मदार से 17 अप्रैल से एक मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09606 कोलकाता से 19 अप्रैल से तीन मई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ■

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।