महिला आरक्षण: संसद में विपक्षी पार्टियों के विरोध को ले लोजपा रा के महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के राष्ट्रीय नेताओं का पुतला फूंकारही पार्टी की प्रदेश महासचिव प्रो संगीता सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी सहीत महागंठबंधन की सोच ही महिला विरोधी रही है। अपने 70 साल...

राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के राष्ट्रीय नेताओं का पुतला फूंका हाजीपुर। निज संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विपक्षी दलों के द्वारा किए गए विरोध से आहत महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ट राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी पार्टी के नेताओं का पुतला दहन किया गया कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पार्टी की प्रदेश महासचिव प्रो संगीता सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी सहीत महागंठबंधन की सोच ही महिला विरोधी रही है। अपने 70 साल के कार्यकाल में कभी महिला को हक नहीं दिया और जब एनडीए सरकार ने महिलाओं को उसका देना चहा तो उसे इन महिला विरोधी पार्टीयों ने सदन में विरोध करते हुए रोक दिया।
उन्होंने ने आरोप लगाया कि महिला अब पूरा तरह से अपने हक अधिकार के लिए जाग चुकी है और विपक्ष को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा ,इसी कड़ी को आगे बढ़ाते उन्होंने पप्पू यादव द्वारा दिए गए अभद्र बयान पर कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि जिसकी ख़ुद की पत्नी राजनीति करती उसके द्वारा इस तरह का बयान देना उसकी मानसिक हालत को दर्शाता है मौके पे पप्पू यादव का भी पुतला फूंका गया । प्रदर्शन मे महिला प्रकोष्ठ की ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि हम सब महिला इस मुद्दे पर एकजुट हैं एवं विपक्षी पाटिर्यो को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा । इस अवसर पर पार्टी की सैंकड़ो महिला कार्यकर्ता मौजूद रही जिसमे मुख्य रूप से सोनम कुशवाहा , कांटा कुमारी , रीना कुमारी प्रियंका कुमारी सुमित्रा देवी , श्रुति प्रिया समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रही । हाजीपुर- 05- महिला आरक्षण का संसद में विरोध करने वाले विपक्षी पार्टियों के नेताओं का पुतला फूंकती हुई लोजपा रा की महिला कार्यकर्ता
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन