Petrol-Diesel Consumption Trends Amid Tensions in Gulf Countries पीएम की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत में हल्की कमी, Hajipur Hindi News - Hindustan
More

पीएम की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत में हल्की कमी

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पम्पों पर वाहन चालकों को मांग के अनुरूप पेट्रोल और डीजल मिल रहा जिले में तेलसंकट की आशंका बे-असर, वैशाली में सामान्य है पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रधानमंत्री ने...

Thu, 14 May 2026 09:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
 पीएम की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत में हल्की कमी

खाड़ी देशों में जारी तनाव और पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने को लेकर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आम लोगों के बीच तेल संकट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में लोगों से जरूरत पड़ने पर ही निजी वाहनों का इस्तेमाल करने तथा सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की थी, ताकि पेट्रोल और डीजल की बचत हो सके। इसके बाद कई जगहों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल देने जैसी बातें भी मौखिक रूप से सामने आने लगीं। हालांकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पम्पों पर वाहन चालकों को मांग के अनुरूप पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। अभी तक खपत में मामूली अंतर सामने आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: पीएम की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत में हल्की कमी

वैशाली जिले की खपत

वैशाली जिले के देहात क्षेत्रों और हाजीपुर शहर में इसका मामूली असर देखने को मिला है। आपके अपने अखबार हिंदुस्तान की पड़ताल में यह बात सामने आई कि जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति और खपत में तीन दिनों में स्थित अलग-अलग देखने को मिली। हाजीपुर पेट्रोलियम एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह ने बताया कि जिले में अभी पेट्रोल और डीजल की खपत में कोई विशेष कमी नहीं आई है और न ही बढ़ोतरी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि पहले की तरह ही सामान्य तरीके से तेल की बिक्री हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वैशाली जिले में प्रतिदिन डीजल की खपत करीब 30 हजार से 35 हजार लीटर के बीच रहती है, जबकि पेट्रोल की खपत प्रतिदिन 20 हजार से 30 हजार लीटर तक होती है। इसके मुकाबले जिले में लगभग 15 प्रतिशत अधिक तेल की सप्लाई प्रतिदिन की जाती है। उनके अनुसार, जिले में रोजाना करीब 40 हजार लीटर डीजल और लगभग 34.5 हजार लीटर पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में फिलहाल जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और लोग बिना घबराहट के सामान्य रूप से ईंधन खरीद रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों के काफिले में नहीं कम हुए वाहन

पेट्रोल पंप की खपत

हाजीपुर डाक बंगला रोड स्थित पंप पर तीन दिन की खपत 1. सोमवार- पेट्रोल करीब 7 हजार लीटर खपत, डीजल करीब 5 हजार लीटर 2. मंगलवार - पेट्रोल करीब 6 हजार लीटर, डीजल 5 हजार लीटर 3. बुधवार- पेट्रोल करीब 7 हजार लीटर, डीजल 6 हजार लीटर महुआ शहरी क्षेत्र स्थित महुआ सर्विस स्टेशन पैट्रोल पंप का डाटा सोमवार - पेट्रोल 2 हजार लीटर, डीजल 3 हजार लीटर मंगल वार- पेट्रोल 1500 लीटर, डीजल 2500 लीटर बुध वार - पेट्रोल 1900 लीटर, डीजल 2800 लीटर वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन लगभग 1 हजार लीटर पेट्रोल और 1 हजार से 15 सौ लीटर डीजल की खपत हो रही है।

महनार क्षेत्र की स्थिति

इन्सेट... महनार में जरूरत भर पेट्रोल-डीजल खरीद रहे लोग महनार । संवाद सूत्र पेट्रोल-डीजल की खपत को लेकर लोगों में बढ़ी सतर्कता का असर महनार क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ईंधन की बिक्री में हल्की कमी दर्ज की गई है। लोग अब जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल खरीद रहे हैं। महनार बाजार स्थित पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि पहले जहां कई लोग वाहनों की टंकी फुल कराते थे, वहीं अब अधिकांश ग्राहक सीमित मात्रा में ही तेल ले रहे हैं। खासकर बाइक चालकों और छोटे वाहन उपयोगकर्ताओं में ईंधन बचाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। पंप संचालक अमित कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री पर थोड़ा असर पड़ा है, हालांकि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। वहीं एक अन्य पंप कर्मी ने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार की किल्लत नहीं है और नियमित रूप से तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय वाहन चालक मुकेश राय ने बताया कि लोग अनावश्यक यात्रा से बच रहे हैं और जरूरत पड़ने पर ही वाहन निकाल रहे हैं। कुछ लोग खर्च कम करने के लिए साझा वाहन और सार्वजनिक परिवहन का सहारा भी लेने लगे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन लोगों के व्यवहार में बदलाव साफ नजर आने लगा है। अमिताभ सिंह

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हजारीबाग में शहर से गांव तक तेल संकट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।