Bihar Government to Organize Welfare Camps in All Blocks on June 17-18 2026 17 व 18 जून को ज़िले के सभी प्रखंडों में प्रखंड में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन, Kishanganj Hindi News - Hindustan
More

17 व 18 जून को ज़िले के सभी प्रखंडों में प्रखंड में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन

17 व 18 जून को ज़िले के सभी प्रखंडों में प्रखंड में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन 17 व 18 जून को ज़िले के सभी प्रखंडों में प्रखंड में सहयोग-सह-जन

Sat, 6 June 2026 10:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share
17 व 18 जून को ज़िले के सभी प्रखंडों में प्रखंड में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन

किशनगंज। संवाददाता बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी 534 प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में उक्त दोनों तिथि को किशनगंज के सभी प्रखंडों में इस शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य

जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लंबित आवेदनों, सत्यापन, ई-केवाईसी एवं अन्य प्रक्रियाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है। शिविर में पात्र लाभुकों को योजनाओं के तहत देय लाभों का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में प्रमुख रूप से आयुष्मान भारत(पीएम-जय), आयुष्मान वय-वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर का संचालन

शिविर के सफल संचालन हेतु प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क एवं मेडिकल स्टॉल की भी व्यवस्था की जाएगी, जहां लाभुकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी विशाल राज द्वारा निर्देशित किया गया है कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार पंचायत स्तर तक सुनिश्चित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक आमजन इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने लाभुकों से अनुरोध किया है कि वे योजनाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लेकर शिविर में उपस्थित हों। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।