गर्मी शुरू होते ही डेढ़ फीट नीचे खिसका जलस्तर
पेज पांच लीड : पेज पांच लीड : गर्मी शुरू होते ही डेढ़ फीट नीचे खिसका, कई चापाकल हुए खराब पेज पांच लीड : गर्मी शुरू होते ही डेढ़ फीट नीचे खिसका, कई चापाकल हुए खराब

गर्मी शुरू होते ही डेढ़ फीट नीचे खिसका जलस्तर गांवों में पानी की किल्लत होने पर 12 टैंकरों की हुई व्यवस्था 50 चापाकल हुए खराब, हुसैनाबाद में नल-जल बोरिंग फेल फोटो : 21मनोज01 : शेखपुरा पीएचईडी विभाग की तस्वीर। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी की दस्तक शुरू होते ही पानी का भूगर्भीय जलस्तर तेजी से नीचे गिरने लगा है। एक माह में जिले का जलस्तर लगभग डेढ़ फीट नीचे खिसका है। पिछले माह पानी 37.5 फीट पर मिलता था। अब जलस्तर 39 फीट पर जा चुका है। गर्मी में जलस्तर नीचे खिसकने से गांवों में लगे लगभग 50 चापाकल फेल हो चुके हैं।
जिला में लगभग 11 हजार चापाकल हैं। अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद की नल-जल योजना का बोरिंग फेल हो गया है। सबसे ज्यादा पानी की समस्या चेवाड़ा व अरियरी प्रखंड में होती है। नल-जल योजना चालू रहे, इसके लिए कर्मियों को सजग रहने का आदेश दिया गया है। एसडीओ रोहित कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में पानी का जलस्तर ज्यादा नीचे गिरा है। गांवों के तालाब एवं नहरों में पानी सूखने लगे हैं। पशु-पक्षी भी पानी के लिए भटक रहे हैं। जिन गांवों में पानी का संकट है, वहां विभागीय स्तर पर टैंकरों से पानी आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 12 टैंकरों की व्यवस्था की गयी है। शहरी क्षेत्र में भी पानी की सप्लाई सुदृढ़ नहीं होने से आधी आबादी के समक्ष पानी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मरम्मत दल को सक्रिय रहकर तेजी से चापाकलों को दुरुस्त करने को कहा है। लगाए जाएंगे 46 चापाकल : नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में गर्मी को लेकर 46 नए चापाकल लगाने की योजना है। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। खराब चापाकलों की मरम्मत करने के लिए 12 टीम बनायी गयी है। दो दिनों के अंदर खराब चापाकलों को बनाया जा रहा है। ग्रामीण विभाग में पानी की समस्या की शिकायत कर सकते हैं। उसपर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी बोले : गर्मी में पानी आपूर्ति को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। गांवों में जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। मरम्मत दलों को सक्रिय किया गया है। अन्य कर्मियों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। ई. रंजीत कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी (शेखपुरा से मनोज कुमार)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन