Groom uncle stabbed to death dispute to play favorite song in wedding शादी में मनपसंद गाना बजाने पर बवाल, दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी में मनपसंद गाना बजाने पर बवाल, दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या

सीवान जिले में एक शादी समारोह के दौरान गुरुवार आधी रात को फरमाइशी गाना बजाने को लेकर बवाल हो गया। इसी विवाद में दूल्हे के चाचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 

Fri, 8 May 2026 08:53 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सिसवन (सीवान)
share
शादी में मनपसंद गाना बजाने पर बवाल, दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या

बिहार के सीवान जिले में एक शादी समारोह के दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर बवाल हो गया। स्थानीय लोगों से हुए विवाद के बाद बाराती बनकर आए दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नगई गांव की है। घटना गुरुवार आधी रात के बाद की है। शुक्रवार सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर देवपुर निवासी ओम प्रकाश साह के बेटे मनीष कुमार साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नंदलाल साह के बेटा सुशील कुमार की बारात लक्ष्मीपुर देवपुर से नगई गांव में रिशुन साह की बेटी से शादी के लिए आई थी। रिश्ते में सुशील का चाचा मनीष भी बारात में आया था। रात में 12 बजे आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर स्थानीय युवको के साथ उसका विवाद हुआ।

उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया। युवक वहां से चले गए। लगभग 1:30 बजे रात में जब मनीष बारात में आए लोगों को गाड़ी में बैठा कर गांव भेज रहा था, तभी उसे अकेला पाकर चाकू से गोदकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारातियों की हरकत से पंडाल बना जंग का मैदान, दुल्हन भड़की; हाथ मलता लौटा दूल्हा

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह चैनपुर बाजार के अंबेडकर चौक पर जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने एफआईआर के लिए लिखित आवेदन नहीं दिया था।

(सिसवन से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरमाला में दूल्हे की जमकर कुटाई, पहली बीवी ने शादी में काटा बवाल, बाराती भी…
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।