Groom Thrashed During Varmala First Wife Ruckus at Husband Wedding Barati also beaten up वरमाला में दूल्हे की जमकर कुटाई, पहली बीवी ने पति की शादी में काटा बवाल, बाराती भी…, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वरमाला में दूल्हे की जमकर कुटाई, पहली बीवी ने पति की शादी में काटा बवाल, बाराती भी…

समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी के एक गांव में वैशाली से बारात लेकर आए दूल्हे की वरमाला के दौरान जमकर कुटाई हो गई। उसकी पहली बीवी ने वहां पहुंचकर बवाल काट दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों की भी धुनाई कर दी और दूल्हे का सिर फोड़ दिया।

Thu, 7 May 2026 11:40 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)
share
वरमाला में दूल्हे की जमकर कुटाई, पहली बीवी ने पति की शादी में काटा बवाल, बाराती भी…

बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में एक शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल मच गया। बारात आने के बाद जब दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को वरमाला पहना रहा था, तभी दूल्हे की पहली पत्नी वहां पहुंच गई। उसने वरमाला रस्म के दौरान अपने पति की पिटाई शुरू कर दी। इससे शादी में हंगामा मच गया और दूल्हे की जालसाजी की पोल सबके सामने खुल गई। दूसरी शादी की बात समझ आते ही दुल्हन पक्ष के लोग भी गुस्सा हो गए और उन्होंने बारातियों को खदेड़कर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने भी दूल्हे की जमकर पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया।

दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को भी बंधक बना लिया। यह घटना पटोरी थाना क्षेत्र के लोदीपुर धीर गांव की है। वाकया बुधवार की देर रात को हुआ। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले प्रदीप सहनी की बेटी अस्मिता की बुधवार रात को शादी थी। वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव से बारात आई थी। अस्मिता की शादी राजकुमार सहनी के बेटे पंकज कुमार से होनी थी।

नहीं चली दूल्हे की चालबाजी

बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को धोखे में रखकर रिश्ता किया था। लड़की वालों को दूल्हे की पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। बुधवार रात को करीब 40 की संख्या में बाराती आए थे। किंतु दूल्हे की चालबाजी नहीं चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी से पहले दूल्हे की मौत, हल्दी रस्म में सांप ने डसा; डॉक्टर भी नहीं बचा पाए

ठीक वरमाला के समय उसकी पहली पत्नी वैशाली जिले के गोरौल थाना के हसनपुर गंगरी ग्राम निवासी विजय सहनी की बेटी नीलम देवी पहुंच गई। वह दो बच्चों की मां है। उसने वरमाला स्टेज पर खड़े अपने पति का कॉलर पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी।

दो बच्चों का पिता है दूल्हा

फिर वहां मौजूद लोग उग्र हो गए और बारातियों पर टूट पड़े। पिटाई में दूल्हे पंकज कुमार का सिर फट गया। पहली पत्नी नीलम देवी ने पुलिस को बताया कि 6 साल पहले दोनों ने तमिलनाडु में शादी कर ली थी और बतौर पति-पत्नी वहां रहकर कपड़े की फैक्ट्री में काम करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारातियों की हरकत से पंडाल बना जंग का मैदान, दुल्हन भड़की; हाथ मलता लौटा दूल्हा

नीलम को आशंका हुई कि उसका पति दूसरी शादी करने वाला है तो उसने वैशाली जिले के तिसिऔता थाना में आवेदन दे दिया। उसे जब मालूम हुआ कि उसकी शादी हो रही है तब वह पता लगाकर लोदीपुर धीर गांव स्थित दुल्हन के घर पहुंच गई और वरमाला के समय शादी कर रहे अपने पति पर हमला कर दिया।

पटोरी थाना पुलिस को नीलम देवी ने बताया कि वह तलाकशुदा थी और एक बच्चे की मां है। तमिलनाडु में उसने पंकज से शादी कर ली थी और दोनों वहीं रह रहे थे। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई तथा दोनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।

(शाहपुर पटोरी से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।