wedding pandal became battlefield due in vaishali Bihar marriage breaks up बारातियों की हरकत से शादी का पंडाल बना जंग का मैदान, भड़क गई दुल्हन; हाथ मलता लौटा दूल्हा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बारातियों की हरकत से शादी का पंडाल बना जंग का मैदान, भड़क गई दुल्हन; हाथ मलता लौटा दूल्हा

दोनों और से जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे चले जिसमें कई लोगों के खून निकल गए। दुल्हन ने जयमाला के बावजूद शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे अपनी दुल्हनिया के बगैर वापस लौटना पड़ा।

Sun, 19 April 2026 02:34 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बारातियों की हरकत से शादी का पंडाल बना जंग का मैदान, भड़क गई दुल्हन; हाथ मलता लौटा दूल्हा

Bihar News: बिहार के वैशाली में एक शादी का पंडाल उस समय जंग का मैदान बन गया जब बाराती और सराती पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों और से जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे चले जिसमें कई लोगों के खून निकल गए। इसी दौरान दुल्हन ने जयमाला के बावजूद शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे अपनी दुल्हनिया के बगैर वापस लौटना पड़ा। पूरी घटना के दूल्हे के कुछ दोस्त जिम्मेदार थे जो जबरन उस कमरे में घुस गए जिसमें जयमाला के बाद दुल्हन अपनी दोस्तों के साथ बैठकर बातें कर रही थी। पुलिस की हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। स्थानिय स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

यह लोमहर्षक मामला वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव का है। जिले के जंदाहा से कुतुबपुर में बारात आई थी। नाचते गाते बाराती वधू पक्ष के घर पहुंचे जहां जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तब तक सबकुछ ठीक था। इसके बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गयी जहां अपने दोस्तों के साथ बातें कर रही थी। इसी दौरान दूल्हा पक्ष के कुछ युवक खुद को दूल्हे का दोस्त बताते हुए कमरे में पहुंच गए। यह बात दुल्हन पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी। सराती पक्ष ने युवकों को समझाया और जिद करने पर बाहर निकाल दिया। बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों और से मारपीट होने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डबल मर्डर से थर्राया शेखपुरा, चचेरे भाइयों में अंधाधुंध फायरिंग; दो लोगों की मौत

दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल

गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। माहौल शादी का था, बैंड बाजा के साथ डीजे की साउंड गूंज रही थी। दूसरी ओर लाठी-डंडे और कुर्सियां चलाई जा रही थी। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए और कई के खून भी बहने लगे। आक्रोशित लोगों ने बारात की गाड़ियों पर हमला कर दिया और कई वाहनों के शीशे फोड़कर चूर कर दिया। इस तरह से पूरा वैवाहिक परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बन गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bhabua News: शादी का खरीदारी करने आए पिता की मौत

आपा खो बैठा दूल्हा

बारातियों के साथ हो रही मारपीट का कारण दूल्हा नहीं समझ पाया। वह भी अपना आपा खो बैठा गाली गलौज करने लगा। उसने अपनी होने वाली बीवी के बारे में कुछ ऐसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया कि दुल्हन नाराज हो गई। उसने उक्त युवक के साथ शादी नहीं करने का फैसला सुना दिया। वह अपने फैसले पर अड़ गई। उसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। लोगों ने दूल्हे को रोक लिया और बारातियों को मार पीट कर भगा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले दूल्हे को भीड़ से निकालकर थाने पर भेज दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को अपनी अपनी बात सुनाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बहाल रखने की सलाह दी और थाने पर आने की बात कहकर निकल गई। फिलहाल, इलाके में शांति बहाल है। किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Nalanda News: सनकी पति ने की पीट पीट कर पत्नी की हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।