imd issued heavy rain alert in bhojpur buxar siwan and arwal thunderstorm and lightning strike Bihar Weather:रेनकोट साथ रखें! बिहार के भोजपुर, बक्सर समेत 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather:रेनकोट साथ रखें! बिहार के भोजपुर, बक्सर समेत 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: मौसम विभाग ने अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, गयाजी, सारण, सीवान और रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन दिनों तक विशेष बदला होने की संभावना नहीं है।

Sun, 24 Aug 2025 05:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather:रेनकोट साथ रखें! बिहार के भोजपुर, बक्सर समेत 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम मेहरबान है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी पटना समेत अधिकतर जिलों में रविवार को बदरा बरसेगा। वहीं नौ जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में अधिक जगहों पर बारिश होगी। वहीं दक्षिण बिहार और उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ठनका के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, गयाजी, सारण, सीवान और रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन दिनों तक विशेष बदला होने की संभावना नहीं है। वहीं शनिवार को पटना सहित 16 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस कारण राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 15.5 मिलीमीटर जहानाबाद में हुई। वही बक्सर में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। राज्य का सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय में और सबसे कम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सितंबर में बिहार आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, पटना मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

पटना में 25 मिलीमीटर बारिश हुई

पटना में रविवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं शनिवार को राजधानी में सुबह के समय बादल छाये रहे। इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद धूप निकल गई थी। पटना में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 2 और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: फुलपरास विस सीट पर कौन मारेगा बाजी, JDU के गढ़ में राहुल भी जा रहे

आगे कैसा रहेगा मौसम

पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में अगले चार दिनों में आकाश में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं। 24-25 अगस्त के आसपास सारण, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चम्पारण के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।