ज्येष्ठ माह के नौतपा में मौसम के ठंडे तेवर से किसानों की बढ़ी चिंता
गोपालगंज में इस वर्ष ज्येष्ठ माह के नौतपा में तापमान सामान्य बना हुआ है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट से किसान चिंतित हैं कि यह फसलों और मानसून चक्र को प्रभावित कर सकता है।

गोपालगंज। इस वर्ष ज्येष्ठ माह के नौतपा में भी जिले का तापमान सामान्य बना हुआ है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। धूप तो निकली, लेकिन नौतपा जैसी तपिश महसूस नहीं हुई। नौतपा शुरू होने के तीन दिन बाद भी जिले में भीषण गर्मी और लू का असर नहीं दिख रहा। मौसम में लगातार बदलाव और तापमान में गिरावट ने खेती-किसानी को लेकर नई आशंकाएं पैदा कर दी हैं। किसानों का कहना है कि नौतपा के दौरान तेज धूप और भीषण गर्मी नहीं पड़ने से फसलों, फल उत्पादन और मानसून चक्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
मौसम में बदलाव का प्रभाव
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन