Relief from Heat Gopalganj Experiences Rain and Storm आधी रात को आई आंधी-बारिश से बदला जिले का मौसम, Gopalganj Hindi News - Hindustan
More

आधी रात को आई आंधी-बारिश से बदला जिले का मौसम

गोपालगंज में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को रात में आई आंधी और बारिश से राहत मिली। बारिश से तापमान में गिरावट आई, जबकि किसानों को आम और धान की फसल में प्रभाव पड़ा। मई महीने में 233 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दिनों में और बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

Tue, 26 May 2026 10:13 PMManish Kumar हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
आधी रात को आई आंधी-बारिश से बदला जिले का मौसम

गोपालगंज।भीषण गर्मी और उमस से परेशान जिलेवासियों को सोमवार की आधी रात बाद आई आंधी और बारिश ने बड़ी राहत दी। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। कई दिनों से पड़ रही तपिश के बीच रोहिणी नक्षत्र और नौतपा की पहली रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अचानक 4 डिग्री गिरा पारा, पटना में 3 दिन बारिश के आसार; कल कैसा रहेगा मौसम?

बारिश की मात्रा

कृषि विभाग के अनुसार सोमवार रात जिले में औसतन 5.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 11 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: बिहार में लू से बचकर रहें, ऑरेंज अलर्ट जारी; सीमांचल के 4 जिलों में भारी बारिश

किसानों पर प्रभाव

आंधी और बारिश से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। बगीचों में तैयार हो रहे आम जमीन पर गिर गए। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति होने की आशंका है। वहीं धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद मानी जा रही है। खेतों में नमी आने से बिचड़ा तैयार करने का काम तेज होने की उम्मीद है। बारिश के बाद मंगलवार सुबह मौसम सुहावना बना रहा। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने ठंडी हवा का आनंद लिया। सुबह टहलने निकले लोगों के चेहरे पर राहत साफ दिखी। कई दिनों बाद लोगों को पंखे और कूलर की तेज हवा से भी राहत मिली।

मई में वर्षापात

मई में सामान्य से 233 प्रतिशत अधिक बारिश रिपोर्ट के अनुसार जिले में मई महीने में अब तक 87.09 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज किया गया है, जबकि सामान्य वर्षापात 34.10 मिलीमीटर माना जाता है। यानी सामान्य से 233 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक 131.5 मिमी बारिश भोरे प्रखंड में दर्ज की गई। इसके अलावा विजयीपुर में 113.8 मिमी, कुचायकोट में 102.8 मिमी और सिधवलिया में 87 मिमी बारिश हुई। वहीं सबसे कम 51.2 मिमी बारिश बरौली प्रखंड में रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग की चेतावनी

तीन दिनों तक आंधी-वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक जिले में गर्मी से राहत बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 29 मई तक आंधी चलने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। (रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।