पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर रोड़ेबाजी, CCTV में दिखे रोड़ेबाज
आरपीएफ सूत्रों की माने तो इस बार मोतीपुर-मेहसी के बीच किमी संख्या 116/02 पर यानी महम्मदपुर बलमी गांव के पास रोड़बाजी हुई है। सीसीटीवी के प्रारंभिक फुटेज में रोड़ेबाजी करते तकरीबन 10 साल के तीन-चार बच्चे दिखे हैं। फुटेज से बच्चों का सत्यापन कर कानूनी कार्रवाई होगी।
बिहार में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर रोड़ेबाजी हुई है। गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस पर रविवार को मेहसी-मोतीपुर के बीच रोड़ेबाजी की घटना हुई है। इसमें सी सिक्स बोगी की एक व दो नंबर सीट का कांच टूट गया। हालांकि, सीट पर बैठे यात्री चोटिल या जख्मी नहीं हुए। टूटे कांच को मुजफ्फरपुर में दुरुस्त किया गया।
बीते 30 जून को भी मोतीपुर आउटर पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई थी। इस मामले में मोतीपुर से दो किशोर पकड़े गए थे। इस संबंध में बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। रोड़ेबाजी करने वालों की पहचान के लिए आरपीएफ बापूधाम मोतिहारी की टीम गोरखपुर भेजी गयी है। वहां वंदे भारत एक्सप्रेस का सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कवायद की जा रही है। उस वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस 70 किमी/घंटे से अधिक की रफ्तार में थी।
आरपीएफ सूत्रों की माने तो इस बार मोतीपुर-मेहसी के बीच किमी संख्या 116/02 पर यानी महम्मदपुर बलमी गांव के पास रोड़बाजी हुई है। सीसीटीवी के प्रारंभिक फुटेज में रोड़ेबाजी करते तकरीबन 10 साल के तीन-चार बच्चे दिखे हैं। फुटेज से बच्चों का सत्यापन कर कानूनी कार्रवाई होगी। इस घटना की आरपीएफ बापूधाम के इंस्पेक्टर भरत कुमार ने पुष्टि की है। बताया कि केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद आरपीएफ बापूधाम मोतिहारी की टीम ने मोतीपुर और मोतीपुर के महम्मदपुर बलमी गांव के ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया।




साइन इन