पिता की तरह हमें भी दें आशीर्वाद, चंपारण में बोले नीतीशे के बेटे निशांत; आज क्या है प्रोग्राम
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है। पिताजी ने अपनी सभी यात्राएं पश्चिम चंपारण से शुरू की। पिताजी को आप लोगों का काफी स्नेह और प्यार मिला है। वही स्नेह और प्यार आप सभी मुझ पर भी बनाए रखें।
पिताजी की तरह हम पर भी अपना स्नेह बनाकर रखें। पिताजी को चंपारण से काफी लगाव रहा है।हम भी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत पश्चिम चंपारण से कर रहे हैं। पिताजी की तरह जो स्नेह आप लोगों के द्वारा मुझे मिल रहा है उसे समय और प्यार को समृद्ध बिहार को आगे बढ़ाने में लगाऊंगा। उक्त बातें जदयू के युवा नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कही। उन्होंने पश्चिम चंपारण से शुरू हुई अपनी सद्भाव यात्रा के दौरान मझौलिया प्रखंड के जौकटिया चौक पर आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है। पिताजी (नीतीश कुमार) अपनी सभी यात्राएं पश्चिम चंपारण से शुरू किए।
निशांत ने कहा कि पिताजी को आप लोगों का काफी स्नेह और प्यार मिला है। वहीं स्नेह और प्यार आप सभी मुझ पर भी बनाए रखें। सद्भाव यात्रा के दौरान खासकर युवाओं और महिलाओं की भीड़ से गदगद निशांत कुमार ने कहा कि युवाओं और महिलाओं के लिए पिताजी ने 20 वर्षों में काफी काम किया है। वह सारे काम निरंतर चलता रहेगा। वह सारे कार्य आगे भी चलता रहेगा। केवल हम पर स्नेह बनाए रखें। हरिवाटिका चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
इधर उन्होंने लौरिया में नंदनगढ़, अशोक स्तंभ , बौद्ध स्तूप का भी भ्रमण किया। बगहा में बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्ण किया। इसकेे बाद वाल्मीकिनगर के लिए निकल गए। निशांत कुमार के साथ विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी उपस्थित थे। अभिनंदन समारोह में सांसद सुनील कुमार, विधायक मंजीत सिंह, समृद्ध वर्मा,जिला महासचिव अभय कुमार राय, कन्हैया कुशवाहा, शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा,सुधीर पांडे, माधो सिंह पटेल, श्याम राज, डॉ दीपक सिंह दीपू, विद्या सिंह पटेल, शंभू प्रसाद गुप्ता, कुमार नितेश,दयानंद कुशवाहा, विजय गुप्ता, सुमित सिंह बबलू, अशोक पटेल आदि थे।
चार मई का कार्यक्रम
● 6: 00 टाइगर प्रोजेक्ट में जंगल सफारी से भ्रमण
● 10:25 में महर्षि वाल्मीकि के प्रतिमा पर माल्यार्पण
● 10:30 में बाल्मीकि नगर स्थित नर देवी मंदिर में पूजा अर्चना
● 10:40 में मदनपुर गांधी चौक पर अभिनंदन समारोह
● 1:00 बजे बेतिया के ऑडिटोरियम में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन




साइन इन