Bihar STF and CID make 350 supari shooters list Action will be taken 20 हजार में भी हो रहे कत्ल, बिहार STF ने बनाई 350 सुपारी शूटरों की लिस्ट; होगा ऐक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

20 हजार में भी हो रहे कत्ल, बिहार STF ने बनाई 350 सुपारी शूटरों की लिस्ट; होगा ऐक्शन

सीआईडी के डीआईजी संजय कुमार के अनुसार प्रोफेशनल कीलिंग की वारदात में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 350 सुपारी शूटर की सूची बनाई गई है। उनपर बिहार एसटीएफ की टीम नजर रख रही है।

Mon, 4 May 2026 09:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
20 हजार में भी हो रहे कत्ल, बिहार STF ने बनाई 350 सुपारी शूटरों की लिस्ट; होगा ऐक्शन

बिहार में 350 शूटर सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं। सीआईडी और बिहार एसटीएफ ने सूबे के सुपारी शूटरों की सूची बनाई है। सूबे में सुपारी लेकर हत्याओं का सिलसिला चला है। 20 हजार की सुपारी पर भी हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। हत्या की वारदात पर लगाम लगाने के लिए बिहार एसटीएफ ने सुपारी शूटरों पर कार्रवाई की योजना बनाई है। सूची में शामिल शूटर की वर्तमान गतिविधियों के संबंध में एसटीएफ जांच कर रही है।

अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ में बीते माह प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें बकाए रुपये हड़पने के लिए सुपारी देकर हत्या कराने की बात सामने आई थी। पुलिस ने हत्या की सुपारी देने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें चिह्नित दो सुपारी शूटरों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अहियापुर में चलती बाइक पर सिर में गोली मारने वाले शूटर प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह के अलावा तीन अन्य घटनाओं को पूर्व में अंजाम दे चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु का कुछ हिस्सा टूटा, भागलपुर का उत्तर बिहार से संपर्क खत्म
ये भी पढ़ें:तिलक चढ़ा लौट रहे 5 लोगों को ट्रक ने कुचल कर मार डाला,बिहार के सासाराम में हादसा

मीनापुर इलाके के मिट्ठू सहनी गिरोह के चार सुपारी शूटर ने डेढ़ साल पहले मीनापुर इलाके में महज 20 हजार की सुपारी पर खेत में काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में शामिल शूटर हाल ही में जमानत पर मुक्त हुए हैं। इसके अलावा स्मैकिया गिरोह से जुड़े शूटर भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

सीआईडी के डीआईजी संजय कुमार के अनुसार प्रोफेशनल कीलिंग की वारदात में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 350 सुपारी शूटर की सूची बनाई गई है। उनपर बिहार एसटीएफ की टीम नजर रख रही है। निगरानी में संदिग्ध गतिविधि पाए जाने के बाद टीम त्वरित कार्रवाई करती है। सुपारी शूटर की निगरानी होने से प्रोफेशनल कीलिंग की वारदात में पिछले सालों की अपेक्षा कमी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदे भारत समेत बिहार की 16 ट्रेनों का रूट बदला, इन स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं
ये भी पढ़ें:बिहार के गांवों में भी मकान बनाने के लिए पास करना होगा नक्शा, प्राधिकर बनेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।