girls took selfie with nishant jdu leader announced it hub jungle safari in west champaran छात्राओं के साथ सेल्फी, आईटी हब का ऐलान और जंगल सफारी; निशांत की सद्भाव यात्रा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छात्राओं के साथ सेल्फी, आईटी हब का ऐलान और जंगल सफारी; निशांत की सद्भाव यात्रा

नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने सद्भाव यात्रा के दौरान कहा कि पिताजी को हमेशा आपका आशीर्वाद मिलता रहा है। आप भी हम पर कृपा बनाए रखें। पिताजी के 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार के विकास के लिए जो कार्य किए गए हैं, वह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Tue, 5 May 2026 06:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, बेतिया प्रतिनिधि, पश्चिम चंपारण
share
छात्राओं के साथ सेल्फी, आईटी हब का ऐलान और जंगल सफारी; निशांत की सद्भाव यात्रा

बिहार का पश्चिम चंपारण जिला आईटी सेक्टर का हब बनेगा। इसकी घोषणा निशांत कुमार ने अपने सद्भावन यात्रा के दौरान बेतिया में ऑडिटोरियम में छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं की मांग पर कही। छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ऑडिटोरियम में पहुंची सैकड़ो छात्राओं के बीच अचानक निशांत कुमार पहुंचे और छात्राओं के साथ सेल्फी ली। छात्राओं ने बेतिया में यूनिवर्सिटी बनाने, रोजगार के लिए आईटी सेक्टर का हब बनाने आदि की मांग रखी।

इससे पहले निशांत कुमार के दौरे की शुरुआत सोमवार की सुबह जंगल सफारी से हुई, जहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया। इसके पूर्व बीती रात उन्होंने बगहा नगर स्थित में महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने गंडक बराज और कन्वेंशन सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर वाल्मीकि नगर के पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह भी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, 7 मई को गांधी मैदान में मंत्री लेंगे
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! पटना से औरंगाबाद और झारखंड के हरिहरगंज तक अब फोर लेन सड़क

सद्भाव यात्रा के पहले दिन का समापन गंडक बराज स्थित गेस्ट हाउस में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे दिन का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। निशांत कुमार ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है।

थारू जनजाति की संस्कृति व परंपरा राज्य की पहचान

सद्भाव यात्रा के तहत पहुंचे जदयू नेता निशांत कुमार ने कहा कि थारू जनजाति की समृद्ध संस्कृति व परंपरा बिहार की पहचान को और मजबूत बनाती है। उन्होंने वाल्मीकिनगर के लक्ष्मीपुर में थारू समुदाय के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी परंपराओं और जीवनशैली को करीब से जाना। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हस्सिा लिया और उनका जोरदार स्वागत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भी भीषण वज्रपात का अलर्ट, ओलावृष्टि भी; आंधी-पानी से 26 की मौत

महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सभागार से प्रस्थान के वक्त निशांत कुमार ने वाल्मीकि सभागार परिसर में स्थापित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। लगभग 10:40 पर निशांत कुमार का काफिला टाइगर रिजर्व के गर्भ में प्राचीन काल से अवस्थित सोनहा घाट त्रिवेणी स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा । जहां बाल्मीकि नगर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के द्वारा महाकालेश्वर मंदिर के बारे में निशांत कुमार को जानकारी उपलब्ध कराई गई। निशांत ने भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली के मंदिर में नंगे पांव चलकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहे।

NDA के शासन में हुआ विकास- निशांत

एनडीए के शासनकाल में बिहार का चौमुखी विकास हुआ है। 2005 के पहले बिहार की पहचान जंगल राज के रूप में था। नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव था। लेकिन 2005 के के बाद पिताजी (नीतीश कुमार) के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तो सुशासन का राज कायम हुआ। अपहरण, लूटपाट खत्म हुआ। उक्त बातें जदयू के युवा नेता निशांत कुमार ने सोमवार को रमना स्थित ऑडिटोरिम में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि पिताजी को हमेशा आपका आशीर्वाद मिलता रहा है। आप भी हम पर कृपा बनाए रखें। पिताजी के 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार के विकास के लिए जो कार्य किए गए हैं, वह कार्य निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए बिहार में बेहतर कार्य कर रही है।

एनडीए को मेरा पूरा समर्थन है। पिताजी की तरह हमने भी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की है। महात्मा गांधी ने चंपारण के किसानों को निलहो के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए चंपारण सत्याग्रह यहीं से शुरू किया था। पिताजी 2005 में पहले न्याय यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू की थी। उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल में किए गए उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि महिलाओं, युवाओं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य हुए हैं, उन कार्यों को जारी रखेंगे।

जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार की यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह यात्रा त्याग, एकता, भाईचारे का है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार के नेतृत्व में जदयू का भविष्य उज्जवल दिख रहा है। चंपारण में मैंने कई बार दौरा किया, लेकिन इतनी अपार भीड़ निशांत कुमार के समर्थन में कभी नहीं देखा है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद कार्यकर्ताओं में उदासी थी।

लेकिन आज निशांत कुमार के राजनीतिक में आने से वह खालीपन दूर हुआ है। कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद सुनील कुमार, विधायक मंजीत सिंह, समृद्ध वर्मा, डॉ. एनएन शाही, जिलाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, जिला महासचिव अभय कुमार राय, प्रभात रंजन सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, मोहन साह गोंड, डॉ बृजेश कुशवाहा, दयानंद कुशवाहा, विद्या सिंह पटेल, डॉ दीपक सिंह दीपू, विजय राउत आदि थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।