flood in bagmati river muzaffarpur people facing problems no connection with headquarter Bihar Flood: नाव के सहारे आना-जाना, लाखों लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भी टूटा; बिहार में बागमती नदी का कहर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Flood: नाव के सहारे आना-जाना, लाखों लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भी टूटा; बिहार में बागमती नदी का कहर

Bihar Flood: विस्थापित करीब एक दर्जन गांवों के लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं, इनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उपधारा में तेजी से पानी बढ़ रहा है, ऐसे में और कठिनाई बढ़ जाएगी। कुछ लोग मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

Sun, 24 Aug 2025 07:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, औराई, मुजफ्फरपुर
share
Bihar Flood: नाव के सहारे आना-जाना, लाखों लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भी टूटा; बिहार में बागमती नदी का कहर

Bihar Flood: नेपाल के जल अधिग्रहण इलाके में लगातार बारिश से शनिवार को बागमती उफना गई। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटौझा में बागमती नदी लाल निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रही तो देर रात तक चौर में पानी फैल जाएगा। बागमती तटबंध दक्षिणी से सटी उपधारा में पानी बढ़ रहा है, जबकि उत्तरी तटबंध के बगल से जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वहीं, बागमती की मुख्यधारा अभी भी जगह-जगह सूखी हुई है।

विस्थापित करीब एक दर्जन गांवों के लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं, इनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उपधारा में तेजी से पानी बढ़ रहा है, ऐसे में और कठिनाई बढ़ जाएगी। कुछ लोग मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौ तटबंध टूटे, नालंदा का जहानाबाद से संपर्क कटा;फल्गू नदी ने बिहार में लाई तबाही

कटरा के बकुची में पीपा पुल के एप्रोच पर चढ़ा पानी

बागमती नदी के जलस्तर में दो से ढाई फीट की वृद्धि हुई है। जलस्तर बढ़ने से बकुची स्थित बागमती पर बने पीपा पुल के दाएं भाग में एप्रोच पर पानी चढ़ गया। इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुल की दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मरम्मत के बाद शाम से आवागमन चालू हो गया। हालांकि, चारपहिया वाहनों का परिचालन ठप है। प्रखंड की उत्तरी 14 पंचायत यजुआर मध्य, लखनपुर, यजुआर पूर्वी, कटाई, यजुआर पश्चिमी, नगवारा, पहसौल, खंगुरा, बसघटा, चंगेल, बंधपुरा, बेलपकौना, बर्री, तेहवारा के लाखों की आबादी का प्रखंड मुख्यालय आना जाना मुश्किल हो गया है। पानी तेजी से चौर में फैल रहा है। इधर, सीओ मधुमिता कुमारी ने बताया कि पानी नियंत्रण में है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के भोजपुर, बक्सर समेत 9 जिलों में भारी बारिश, पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।