girl reached Bihar from Assam for Facebook love why police took her away after marriage फेसबुकिया प्यार में असम से बिहार पहुंच गई लड़की, शादी के बाद क्यों ले गए पुलिस वाले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फेसबुकिया प्यार में असम से बिहार पहुंच गई लड़की, शादी के बाद क्यों ले गए पुलिस वाले

  • लड़की खुद चलकर कटिहार आई थी लेकिन,उसके परिजनों ने उसे कर भगा ले जाने की शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी। इस मामले में असम पुलिस बुधवार को बरारी थाना पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से संबंधित लड़की को अपने साथ असम ले गई।

Thu, 13 March 2025 11:31 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
फेसबुकिया प्यार में असम से बिहार पहुंच गई लड़की, शादी के बाद क्यों ले गए पुलिस वाले

सोशल मीडिया पर प्यार और तकरार होते रहते हैं। कटिहा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिले के युवक को फेसबुक पर असम की युवती से प्यार हो गया और लड़की अकेली आसाम से भागलपुर पहुंच गई। अलग अलग धर्म के बावजूद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन, लड़की के परिजनों ने मामले को उलझा दिया। असम पुलिस भागलपुर पहुंची और लड़की को अपने साथ लेकर वापस चली गई क्योंकि मामला कानून के हाथ में पहुंच गया।

दरअसल लड़की खुद चलकर कटिहार आई थी लेकिन,उसके परिजनों ने उसे कर भगा ले जाने की शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी। इस मामले में असम पुलिस बुधवार को बरारी थाना पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से संबंधित लड़की को अपने साथ असम ले गई। मामला उलझता देख लड़का साइड हो गया। इलाके में इसे लेकर कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उसके साथ हमेशा खुश रहना; बीवी की बेफाई से आहत पति ने लगाई फांसी

बताया जाता है कि बरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरारी नगर पंचायत के मन्टू चौक टाली भट्टा के एक युवक को विगत दो वर्षो से असम राज्य के ग्वाल पारा जिले की एक लड़की से प्यार कर रहा था। दोनों के बीच फेसबुक पर पहले दोस्ती हुई और धीरे धीरे वे प्रेम संबंध में आ गए। लड़के के कहने पर लड़की ट्रेन के कटिहार से काढ़ागोला लड़के के घर पहुंच गयी। इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया और पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।

उधर युवती के भागने की खबर मिलते ही उसके परिजनों की ओर से गवालपारा थाना आसाम में प्राथमिकी दर्ज कराई गईा। जिसके तहत असम पुलिस ने बरारी थाना पहुंच कर बरारी पुलिस और नीरज कुमार यादव उर्फ हिटलर यादव से मदद लेकर लड़की को बरामद कर लिया।असम के न्यायालय में फर्द बयान के लिए पुलिस लेकर चली गई। बरारी थाने की पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनसे सहयोग मांगा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिसंबर में लव मैरिज, मार्च में प्रेमिका ने किया सुसाइड; प्रेमी परिवार समेत फरार
ये भी पढ़ें:लव मैरिज करने वाली महिला सिपाही ने क्यों की आत्म्हत्या, एक दिन पहले पति था साथ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।