girl found dead in bp mandal engineering college girls hostel madhepura bihar बिहार में अब गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की लाश मिली, इंजीनियरिंग कॉलेज में खलबली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अब गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की लाश मिली, इंजीनियरिंग कॉलेज में खलबली

मृत छात्रा की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री खुशबू (20 वर्ष) के रूप में की गयी। इस घटना के बाद से कॉलेज कैंपस में छात्र बेहद आक्रोशित हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी देर रात तक कॉलेज कैंपस में जमे रहे।

Tue, 3 Feb 2026 08:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, सिंहेश्वर, मधेपुरा
share
बिहार में अब गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की लाश मिली, इंजीनियरिंग कॉलेज में खलबली

बिहार में अब गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की लाश मिली है। मधेपुरा जिले में बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार की शाम एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतका सिविल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर में थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थी। मृत छात्रा की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री खुशबू (20 वर्ष) के रूप में की गयी। इस घटना के बाद से कॉलेज कैंपस में छात्र बेहद आक्रोशित हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी देर रात तक कॉलेज कैंपस में जमे रहे। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताया गया कि मृतका के रूम में दो अन्य छात्राएं भी रहती थीं। उसकी दोनों रूममेट दोपहर में क्लास करने गयी थीं। दोनों शाम करीब चार बजे क्लास करके लौटीं तो रूम का गेट अंदर से लॉक था। दोनों छात्राओं ने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी गयी। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर खुशबू भीतर फंदे से लटकी मिली। इस घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार, एएसपी प्रवेन्द्र भारती व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए सिंहेश्वर व सदर थाने से पुलिस बुलायी गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहरा और बूंदाबांदी, बिहार में अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम; जानें

मृतका के परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की मांग पर छात्र अड़े रहे। कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार अमर सोमवार को पटना में थे। शाम को घटना की सूचना मिलने के बाद वह पटना से चल चुके हैं। हालांकि घटना के संबंध में उनसे जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्रा के आत्महत्या की सूचना मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। छात्रा के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि अभी कुछ ही दिनों पहले जहानाबाद जिले की रहने वाली एक नीट छात्रा की पटना में हुई मौत ने गर्ल्स हॉस्टलों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल मे रहने वाली यह छात्रा हॉस्टल में बेहोश मिली थी और फिर बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की अभी जांच-पड़ताल चल रही है। छात्रा के साथ दरिंदगी की बात भी कही जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का सबसे अमीर जिला पटना, सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वे रिपोर्ट क्या कहती है
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।