Bihar Weather: कोहरा और बूंदाबांदी, बिहार में अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम; जानें
Bihar Weather: मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद अगले दिन दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों के एक या दो स्थानों में हल्की वर्षा की संभावना है जबकि शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Bihar Weather: बिहार के अलग-अलग जिलों में मौसम लोगों को छका रहा है। राज्य के कई जिले मंगलवार को बादल और कोहरे की चपेट में रहेंगे। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं बिहार के शेष भाग के जिलों के तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। छपरा में सबसे कम दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। ज्यादातर शहरों के अधिकतम पारे में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट आई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कैमूर, रोहतास जिले में आज एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सोमवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद अगले दिन दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों के एक या दो स्थानों में हल्की वर्षा की संभावना है जबकि शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के मौसम पूर्वानुमान में यह बताय है कि इस दौरान राज्य के पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग के एक दो स्थानों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
अगले 48 घंटों के दौरान अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके बाद अगले 72 घंटों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग की तरफ से यह भी अनुमान जताया गया है कि अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 72 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
मुजफ्फरपुर में पारा 2 डिग्री चढ़ा
पछुआ हवा की गति में लगातार बदलाव के कारण जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को एक बार फिर हवा की गति कम होने से अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई, जिससे शाम होते फिर से ठंड बढ़ गई। हवा की गति 10 से घटकर 7 किमी प्रति घंटे पर आ गई। मंगलवार को भी मौसम में आंशिक सुधार का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि मंगलवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।
दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 27 और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई। इधर, सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
गया मे और सताएगी सर्दी
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश का हल्का प्रभाव से मौसम ने करवट बदली है। इसके प्रभाव से गया में पिछले तीन दिनों से ठंड बढ़ी हुई है। दिन के साथ रात में सर्दी का अहसास अधिक हो रहा है। देर से धूप निकल रही है। निकलने के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहे हैं। नमी व सर्द पछुआ का भी असर बना है। इस कारण अधिकतम व न्यनूतम तापमान सामान्य से कम रह रहा है। हालांकि सोमवार को कोहरे का असर नहीं रहा। इस वजह तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। सोमवार को अधिकतम 23.8 व न्यनूतम 10.0 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम 22.6 व न्यूनतम 9.0 डिग्री रहा था। इस वक्त पिछले साल की तुलना में ठंड का प्रभाव अधिक है। 2025 में 2 फरवरी को अधिकतम 28.0 और न्यूनतम 14.0 डिग्री रहा था।
मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस वक्त ठंड बढ़ी हुई। आंशिक बादल की वजह दिन का तापमान सामान्य से नीचे है। सोमवार को मौसम कुछ इसी तरह रहेगा। अगले चार-पांच दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है। लेकिन, ठंड रहेगी। बताया कि 5 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके प्रभाव से 6 या 7 फरवरी से बादल छाने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। सुबह कोहरा भी छा सकता है। दिन का तापमान कम होगा और रात का बढ़ेगा। इसका असर खत्म होने के बाद 7 या 8 से रात के तापमान में गिरावट और हल्की ठंड बढ़ेगी।




साइन इन