Girl बिहार के छपरा में लाइब्रेरी जा रही छात्रा को चाकू दिखा उठा ले गए, गैंगरेप के बाद तीन पर FIR, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के छपरा में लाइब्रेरी जा रही छात्रा को चाकू दिखा उठा ले गए, गैंगरेप के बाद तीन पर FIR

छात्रा अपने गांव के ही एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से गंजपर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी तभी मांझी की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो लड़के पहुंचे और चाकू का भय दिखाकर छात्रा को कोहड़गढ़ गांव के समीप सड़क किनारे झाड़ी में ले गए।

Tue, 12 May 2026 08:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, छपरा
share
बिहार के छपरा में लाइब्रेरी जा रही छात्रा को चाकू दिखा उठा ले गए, गैंगरेप के बाद तीन पर FIR

बिहार के छपरा जिले में एक छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहं एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर स्थित पाठशाला लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही छात्रा से रविवार को दो युवकों ने चाकू के बल पर झाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया। दाऊदपुर के एक गांव की रहने वाली छात्रा को बाइक पर सवार हो कर अपने गांव के एक युवक के साथ लाइब्रेरी जाते वक्त बाइक सवार दो किशोरों ने जबरन रोक लिया।

इस दौरान दोनों ने एक अन्य मित्र को भी बुला लिया। पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई। पुलिस ने इस मामले में एसडीपीओ टू राज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर एक आरोपित 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। एफएसएल की टीम ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और साक्ष्य इकट्ठे किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो, सब जगह आंधी-बारिश; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:बिहार के मुजफ्फरपुर में आश्रय गृह से 10 बच्चे कहां लापता हो गए, मचा हड़कंप

पीड़िता का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार किशोरी 10 मई को हंसराजपुर स्थित पाठशाला लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही थी। अपने गांव के ही एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से गंजपर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी तभी मांझी की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो लड़के पहुंचे और चाकू का भय दिखाकर छात्रा को कोहड़गढ़ गांव के समीप सड़क किनारे झाड़ी में ले गए।

उनमें से एक ने फोन कर एक और लड़के को बुला लिया। उसके बाद दो लड़कों ने रेप की घटना को अंजाम दिया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर तीनों भाग निकले। किशोरी ने प्राथमिकी में बताया है कि वह लड़कों का नाम पता नहीं जानती, लेकिन चेहरे से पहचान सकती है। तीनों आरोपी दबंग बताए जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के आरा में MLC उपचुनाव से पहले उप प्रमुख के पति की हत्या, इलाके में तनाव
ये भी पढ़ें:शुभेंदु के पीए की हत्या में बक्सर से 2 अरेस्ट, गाड़ी बंगाल पहुंचाने का आरोप

स्पीड ट्रायल चला दिलाई जाएगी सजा - डीआईजी

सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने सोमवार को एकमा थाना पहुंच गैंगरेप मामले की जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से मामले की प्रगति की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने तथा सभी पहलुओं की गहन जांच करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कहा कि पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और हर संभव साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में स्पीडी ट्रायल में ले जाया जाएगा, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है और अनुसंधान को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।