deputy chief husband sanjit kumar murder in ara before mlc by election bhojpur बिहार के आरा में MLC उपचुनाव से पहले उप प्रमुख के पति की हत्या, इलाके में तनाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के आरा में MLC उपचुनाव से पहले उप प्रमुख के पति की हत्या, इलाके में तनाव

बताया जा रहा है कि संजीत कुमार सिंह उर्फ टनटन कुमार भी पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। वे बीमा अभिकर्ता भी थे।‌ इधर, एमएलसी चुनाव से एक दिन पूर्व उप प्रमुख के पति का शव मिलने से प्रखंड में सनसनी मच गई।

Tue, 12 May 2026 07:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, गड़हनी, आरा
share
बिहार के आरा में MLC उपचुनाव से पहले उप प्रमुख के पति की हत्या, इलाके में तनाव

भोजपुर सह बक्सर विधान परिषद उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पहले आरा में उप प्रमुख के पति की हत्या से खलबली मच गई है। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में तनाव का माहौल भी है। गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख पुष्पा देवी के पति संजीत कुमार सिंह उर्फ टनटन कुमार की हत्या के बाद सोमवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग स्थित बगवां बाजार पर ग्रामीणों ने शव रखकर रोड जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक चले जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन कि लापरवाही के कारण रात की घटना सुबह में पता चली, जबकि पुलिस को रात्रि में ही मोटरसाइकिल सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। उसी समय उसका डिटेल निकाल कर घरवालों को सूचित करना चाहिए था। लोगों ने नारायणपुर पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के मुजफ्फरपुर में आश्रय गृह से 10 बच्चे कहां लापता हो गए, मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो, पूरे बिहार में आंधी-पानी का अलर्ट;वेदर न्यूज

खेत में मिला शव

जानकारी के अनुसार संजीत चन्द्रवंशी गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी थे। रविवार की रात उनका शव नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक खेत में पड़ा मिला। शव के पास से मोबाइल, कलम, खैनी की डिबिया और अन्य सामान बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात करीब नौ बजे नारायणपुर थाना के गश्ती दल ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल देखी थी, लेकिन उसकी जांच-पड़ताल नहीं की।

देर रात जब उसी स्थान पर फिर बाइक खड़ी दिखी तब पुलिस उसे थाना ले गई। लोगों का आरोप है कि यदि पहली बार में ही पुलिस गंभीरता दिखाती, तो घटना की सच्चाई जल्द सामने आ सकती थी। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे के बाद से संजीत चन्द्रवंशी के मोबाइल पर लगातार फोन किया जा रहा था, लेकिन उनकी ओर से फोन नहीं उठाया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु के पीए की हत्या में बक्सर से 2 अरेस्ट, गाड़ी बंगाल पहुंचाने का आरोप

इसके बाद परिवार के लोगों की चिंता बढ़ने लगी। आखिर कहां गये थे और किससे मिलने निकले थे, इसकी जानकारी परिवार में किसी सदस्य को नहीं थी। मृतक अपनी पत्नी व बच्चे के साथ आरा न्यू पुलिस लाइन कश्यप नगर में रहते थे। देर रात तक खोजबीन होती रही, लेकिन सुबह खेत में शव मिलने की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

पंचायत समिति के सदस्य रहे हैं टनटन कुमार

बताया जा रहा है कि संजीत कुमार सिंह उर्फ टनटन कुमार भी पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। वे बीमा अभिकर्ता भी थे।‌ इधर, एमएलसी चुनाव से एक दिन पूर्व उप प्रमुख के पति का शव मिलने से प्रखंड में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ राजकुमार साह और पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में गड़हनी, नारायणपुर और पवना थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी। वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से भी तफ्तीश की जा रही है। वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित कर ले गयी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।