Cyber Police Arrests Threatening Suspect of Union Minister Jitan Ram Manjhi in 48 Hours केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को धमकी देने वाला आरोपित सरदार गिरफ्तार, Gaya Hindi News - Hindustan
More

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को धमकी देने वाला आरोपित सरदार गिरफ्तार

-फेसबुक पर वीडियो जारी कर हमला करने की दी थी धमकी -गया जी साइबर पुलिस

Fri, 22 May 2026 08:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को धमकी देने वाला आरोपित सरदार गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आरोपित राजेश राव उर्फ सरदार को गया जी साइबर थाने की पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की देर रात आरोपित को नालंदा जिले के लहेरीसराय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उससे साइबर थाना में पूछताछ कर रही है। आरोपित ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी और हमला करने की खुली धमकी दी थी। साइबर डीएसपी अब्दुल रहमान दानिश ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 20 मई को गया साइबर थाने की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को एक आपत्तिजनक फेसबुक वीडियो मिला। वीडियो में आरोपित खुलेआम केंद्रीय मंत्री को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले को गंभीरता से लिया गया और कांड दर्ज कर कार्रवाई की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को धमकी देने वाला आरोपित सरदार गिरफ्तार

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

तकनीकी जांच और डिजिटल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने फेसबुक प्रोफाइल संचालक की पहचान पटना जिले के मालसलामी थाना क्षेत्र के राजेश राव उर्फ सरदार के रूप में की। गिरफ्तारी के डर से आरोपित नालंदा जिले के लहेरीसराय में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। पुलिस की टीम ने छापेमारी कर नालंदा से उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपित के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और वायरल वीडियो के पीछे की मंशा की जांच कर रही है। अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET-UG में फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आज की टॉप-5 न्यूज

मामले की गंभीरता

गौरतलब है कि रविवार को बाराचट्टी में हम विधायक ज्योति मांझी के काफिले और सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्रता की घटना हुई थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए आठ दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसी बीच फेसबुक पर वायरल हुए धमकी भरे वीडियो ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी विकास वैभव और एसएसपी सुशील कुमार ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।