NEET-UG में फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आज की टॉप-5 न्यूज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीषा संजय हवालदार के रूप में हुई है, जिसे पुणे से पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक, वह पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला में काम करती थी। NTA ने उसे परीक्षा संचालन से जुड़े विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया था।

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शुक्रवार को राज्य सरकार के उस नए नोटिफिकेशन का बचाव किया, जिसके तहत पशु वध नियंत्रण कानून लागू किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये नियम 1950 से ही मौजूद हैं, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते इन्हें लागू नहीं किया गया था। वहीं, अभिजीत दीपके की ओर से बनाई गई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने लॉन्च होने के महज एक हफ्ते में 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए हैं और इस दौरान उसने बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शुक्रवार की टॉप-5 न्यूज...
पेड़ के नीचे खाना खाया, बैसरन पार्क में धर्म पूछकर मारा; पहलगाम हमले पर चार्जशीट
पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, हमला करने वाले आतंकवादी उसी दिन बैसरन मैदान के पास एक साथ बैठे थे और लंच करने के बाद उन्होंने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें 25 भारतीय नागरिक थे। पढ़ें पूरी खबर...
NEET-UG 2006: फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CBI को सफलता
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने परीक्षा से पहले फिजिक्स के प्रश्न लीक करने की आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीषा संजय हवालदार के रूप में हुई है, जिसे पुणे से पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक, वह पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला में काम करती थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उसे परीक्षा संचालन से जुड़े विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया था। पढें पूरी खबर...
नियम नहीं मान सकते तो इस्लामी देश चले जाओ, बंगाल की मंत्री की हुमायूं को चेतावनी
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शुक्रवार को राज्य सरकार के उस नए नोटिफिकेशन का बचाव किया, जिसके तहत पशु वध नियंत्रण कानून लागू किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये नियम 1950 से ही मौजूद हैं, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते इन्हें लागू नहीं किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
क्या कॉकरोच जनता पार्टी को ISI ने खड़ा किया? आरोपों पर अभिजीत दीपके का पलटवार
अभिजीत दीपके की ओर से बनाई गई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने लॉन्च होने के महज एक हफ्ते में 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए हैं और इस दौरान उसने बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया। लगातार बढ़ती लोकप्रियता के बीच अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों और आरोपों का जवाब देने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर भारत में भीषण गर्मी, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में जानिए कब आएगा मॉनसून
यूपी, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। अभी हफ्तेभर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस बीच, लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केरल के रास्ते मॉनसून देश में एंट्री लेता है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ के कई इलाकों में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव की स्थिति रही। पढ़ें पूरी खबर…




साइन इन