gang of fraudulent brides is operating in Bihar they swindled grooms out of lakhs fled immediately after wedding बिहार में लुटेरी दुल्हन वाला गैंग; दूल्हों से लाखों ठगे, शादी होते ही फरार, नाम-पता भी बदला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में लुटेरी दुल्हन वाला गैंग; दूल्हों से लाखों ठगे, शादी होते ही फरार, नाम-पता भी बदला

सासाराम पुलिस ने लुटेरी दुल्हन वाले गैंग का खुलासा किया है। जो अब तक कई युवकों से लाखों रुपए ऐंठ चुके हैं। शादी का झांसा देकर एक युवक से दुल्हन और उसके गिरोह के सदस्यों ने करीब तीन लाख रूपए ठग लिए और फिर सासाराम रेलवे स्टेशन से युवती बाथरूम के बहाने बाइक पर बैठकर भाग गई थी

Tue, 30 Dec 2025 08:02 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में लुटेरी दुल्हन वाला गैंग; दूल्हों से लाखों ठगे, शादी होते ही फरार, नाम-पता भी बदला

बिहार में लुटेरी दुल्हन वाले गैंग का खुलासा हुआ है। सासाराम पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जो अब तक कई युवकों से लाखों ऐंठ चुकी है। शादी का झांसा देकर एक युवक से दुल्हन और उसके गिरोह के सदस्यों ने करीब तीन लाख रूपए ठग लिए और फिर सासाराम रेलवे स्टेशन से युवती बाथरूम के बहाने बाइक पर बैठकर भाग गई। तब युवक को समझ आया कि शादी कराने के नाम पर उसके साथ जालसाजी हुई है। मामले को लेकर राजस्थान के जालोर जिला के ढाणी निवासी हरचंद राम ने नौहट्टा थाना मे एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें दुल्हन और उसके साथियो ने करीब तीन लाख रूपये लूट लिए हैं।

एफआईआर के मुताबिक बीती 27 फरवरी को सासाराम कोर्ट मे अंजलि नाम की लडकी से शादी हुई। शादी के बाद नोखा थाना क्षेत्र के बरांव बाजार जाकर खरीदारी कराई। बरांव स्कूल के पास सरोज देवी को 15 हजार कैश दिया। वहीं दीपक कुमार को 40 हजार, मनीष कुमार को 20 हजार, सरोज देवी के कहने पर ऑनलाइन ट्रांसफर किया। दोबारा 70 हजार सरोज देवी को कैश दिया था। जिसके बाद पत्नी सासाराम स्टेशन पर बाथरूम का बहाना बनाकर बाइक से फरार हो गई। पीड़ित ने लडकी का पता नौहट्टा थाना के भदारा गांव के तुलसी साह की बेटी होने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूजा बनी दूल्हा, काजल दुल्हन; इंस्टा पर दोस्त बने लेसबियन कपल ने लिए 7 फेरे
ये भी पढ़ें:शादी के 10 दिन बाद दुल्हन पड़ोसी के साथ फरार, कैश और ज्वेलरी भी ले गई

इस मामले में एसपी रोशन कुमार ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि इस मामले मे नोखा, नौहट्टा और धर्मपुर थानाध्यक्ष की टीम गठित कर छापामारी की गयी। जिसमें धर्मपुर थाना के सिसरित गांव से सरोज देवी और करवंदिया से अंजलि कुमारी (दुल्हन) को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 10 हजार कैश और दो एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि इन दोनों का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। जिसमे नौहट्टा के अलावा नोखा और सासाराम नगर थाना में मामला दर्ज है।

एसपी ने बताया कि ये टीम दूसरे राज्यों के ऐसे पुरूष को निशाना बनाती है, जिसका विवाह नहीं हो रहा होता है। अंजलि को दुल्हन बनाकर शादी करा देते हैं तथा मोटी रकम वसूल करते हैं। फिर अंजली फरार हो जाती है। नाम,पता गलत बताते हैं। टीम के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि अंजलि अपना पता नौहट्टा थाना के भदारा गांव के तुलसी साह के बेटी बताई थी। जिसके कारण नौहट्टा मे एफआईआर हुआ। आरोपी दुल्हन के जांच में सभी नाम फर्जी मिले हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।