10 days after wedding bride eloped with neighbor taking cash and jewelry with her sasurali stunned शादी के 10 दिन बाद दुल्हन पड़ोसी के साथ फरार, कैश और ज्वेलरी भी ले गई; ससुराली रह गए दंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन पड़ोसी के साथ फरार, कैश और ज्वेलरी भी ले गई; ससुराली रह गए दंग

मुंगेर जिले में शादी के 10 दिन बाद नई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस दौरान वो अपने साथ कैश और ज्वेलरी भी ले गई। इस मामले में लड़की की मां ने पड़ोस के कुंदन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Sat, 13 Dec 2025 05:13 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
शादी के 10 दिन बाद दुल्हन पड़ोसी के साथ फरार, कैश और ज्वेलरी भी ले गई; ससुराली रह गए दंग

बिहार के मुंगेर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जब शादी के 10 दिन बाद ही नई दुल्हन पड़ोसी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है पड़ोसी उसका ब्वॉयफ्रेंड है। इस दौरान वो अपने साथ कैश और ज्वेलरी भी ले गई है। जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को स्नेहा की शादी मानिकपुर के जितेंद्र झा के साथ हुई थी। 2 तारीख को ससुराल पहुंची थी। और फिर 10 दिसंबर की शाम अचानक घर से लापता हो गई। दुल्हन के अचानक गायब होने से ससुराली भी दंग रह गए।

इस मामले पर लड़की की सास ने कहा कि उसके बर्ताव से कभी हमें ऐसा लगा ही नहीं कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। हमें यकीन ही नहीं हो रहा कि वो ऐसा कर सकती है। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद इस मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द दोनों के बरामदगी की बात कही जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के दिन प्रेमी संग लगा ली फांसी, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटक गए दोनों
ये भी पढ़ें:घर से भागी युवती को प्रेमी की बहन ने वापस भेजा, कमरे में बंद कर खुद को लगाई आग

वहीं इस मामले पर लड़की की मां ने पड़ोस के युवक पर उसे बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। उनके ही आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी देते हुए सोनी देवी ने बताया कि कुंदन यादव ही स्नेहा को अपने साथ ले गया है। वो धनबाद का रहने वाला है। कुंदन यादव हमारे पड़ोस में रहता था और घर में आने-जाने के कारण स्नेहा को जानता था। स्नेहा की पढ़ाई भी नानी के घर धनबाद में हुई थी और वह शादी से 7 महीने पहले घर लौटी थी। स्नेहा की शादी उसकी सहमति से ही हुई थी। इस घटना के बाद से पति और पूरा ससुराल दंग है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।