negligence in security intentional Rohini reaction on truck entering Tejashwi convoy सुरक्षा में लापरवाही जानबूझकर तो नहीं? तेजस्वी के काफिले में ट्रक घुसने पर रोहिणी का रिऐक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सुरक्षा में लापरवाही जानबूझकर तो नहीं? तेजस्वी के काफिले में ट्रक घुसने पर रोहिणी का रिऐक्शन

रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा बरती गयी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। इसकी त्वरित जाँच होनी चाहिए।

Sat, 7 June 2025 01:14 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सुरक्षा में लापरवाही जानबूझकर तो नहीं? तेजस्वी के काफिले में ट्रक घुसने पर रोहिणी का रिऐक्शन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार की रात उस समय बाल बाल बच गए जब उनके काफिले में एक बेकाबु ट्रक घुस गया। तेजस्वी यादव मात्र पांच फीट की दूरी पर थे जब ट्रक ने एक कार में धक्का मार दिया जिसमें तीन सुरक्षा कर्मी जख्मी हो गए। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त किया है। घटना को सुरक्षा में लापरवाही बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बेटी पूछा है कि यह तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की साजिश तो नहीं थी।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रोहिणी आचार्या ने लिखा है कि तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा बरती गयी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। इसकी त्वरित जाँच होनी चाहिए। कोई ट्रक काफिले के बीच तेजस्वी की गाड़ी से महज पांच फिट की दूरी पर कैसे पहुँच गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि सुरक्षा में कोताही - लापरवाही जान बूझ कर बरती गयी और मंशा तेजस्वी को नुकसान पहुँचाने की थी ? ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है। पूर्व में भी ऐसी घटना तेजस्वी के काफिले के साथ हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के काफिले में घुसा ट्रक, 3 सुरक्षाकर्मी घायल; 5 फीट दूर थे आरजेडी नेता

बताते चलें कि वैशाली जिले में गोरौल के पास एनएच 22 पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का काफिला हादसे का शिकार हो गया। जब तेजस्वी यादव एक ढाबा पर चाय पी रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक उनके काफिले में घुस गए और एक गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए जिन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस हादसे में तेजस्वी यादव बाल बाल बच गए क्योंकि घटना स्थल से मात्र पांच फीट की दूरी पर वे भी खड़े थे। मधेपुरा से वापस लौटने के दौरान रात करीब 2 बजे यह दुर्घटना हुई। पुलिस गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है जबकि रोहिणी आचार्या ने इसे सुरक्षा में लापरवाही करार दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव के बाद अब PMCH अधीक्षक पर बरसे तेजस्वी यादव, DK टैक्स गैंग का जिक्र
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।