From air hostess to owner of a company worth crores Who is Chetna Jhamb involved in Prashant Kishor Jan Suraj एयर होस्टेस से करोड़ों की कपंनी की मालकिन; कौन हैं चेतना झांब, प्रशांत किशोर की जन सुराज में शामिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एयर होस्टेस से करोड़ों की कपंनी की मालकिन; कौन हैं चेतना झांब, प्रशांत किशोर की जन सुराज में शामिल

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में युवा उद्यमी और यूथ आइकन चेतना झांब शामिल हुई हैं। शेखपुरा में पार्टी के कार्यक्रम में उन्होने जन सुराज की सदस्यता ली। इस मौके पर उन्होने कहा कि मैंने राजनीति में कदम रखा है जन सुराज के साथ, लेकिन नेता बनने के लिए नहीं, जनसेवक बनने के लिए।

Fri, 1 Aug 2025 05:50 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
एयर होस्टेस से करोड़ों की कपंनी की मालकिन; कौन हैं चेतना झांब, प्रशांत किशोर की जन सुराज में शामिल

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में तमाम दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शेखपुरा में युवा उद्यमी और यूथ आइकन चेतना झांब ने भी जन सुराज का दामन थाम लिया। प्रशांत किशोर की मौजूदगी की पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह भी मौजूद रहे। इसकी जानकारी खुद चेतना झांब ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट जारी करके दी।

उन्होने लिखा कि 1 अगस्त को मैंने राजनीति में कदम रखा है जन सुराज के साथ, लेकिन नेता बनने के लिए नहीं, जनसेवक बनने के लिए। बदलाव की शुरूआत हो चुकी है, जनता के लिए, समाज के लिए, अपने राज्य के लिए। सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास, यही जन सुराज का उद्देश्य है इसी विचार के साथ हम सभी आगे बढ़ेंगे और बिहार में विकास का नया मार्ग बनाएंगे।

कौन हैं चेतना झांब?

कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली चेतना आज की तारीख में बिहार की यूथ आइकन हैं। कॉल सेंटर में 3 हजार की नौकरी, ब्यूटी पार्लर, एयर होस्टेस की नौकरी के बाद आज वो करोड़ों की कंपनियों की मालकिन हैं। चेतना झांब फिल्म एक्ट्रेस से लेकर सफल बिजनेस वुमेन हैं। उनका बचपन समस्तीपुर में बीता, मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली चेतना ने पटना सेंट्रल स्कूल से पढ़ाई की, समस्तीपुर विमेंस कॉलेज ग्रेजुएशन किया। कॉल सेंटर में 3 हजार की पहली नौकरी की। फिर एयर होस्टेस के लिए अप्लाई किया। सेलेक्शन होने के बाद दो साल एयरलाइंस में काम किया। चेतना ने कई डॉक्यूमेंट्री मूवीज में भी काम किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले बीजेपी में प्रशांत किशोर ने लगाई सेंध, कई नेता जन सुराज में शामिल
ये भी पढ़ें:चुनाव के बाद JDU के नेताओं का आखिरी रास्ता जन सुराज; प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें:प्रशांत उतारने लगे शराब बैन का नशा, बहुमत की राय पर तेजस्वी भी चीयर्स को रेडी

एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ने के बाद हॉलीवुड मूवी में प्रोडक्शन का काम करने का ऑफर मिला था। अभी चेतना की खुद की तीन फर्म हैं। स्कंदा मीडिया, स्कंदा इंडस्ट्रीज और स्कीबा सिंगापुर। चेतना स्कंदा मीडिया के बैनर पर फिल्म प्रोडक्शन का काम करती हैं। उन्होंने रितेश पांडे के साथ बेनुगाह भोजपुरी मूवी भी की है। चेतना ने अपनी पहली कंपनी दुबई में खोली, इसके अलावा उन्होंने यूएस और सिंगापुर में भी अपनी कंपनी खोली है।

चेतना की फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भी है। जिसके मेडिकल प्रोडक्ट्स अमेरिका, रूस, थाइलैंड सहित एक दर्जन से अधिक देशों में बिक रहे हैं। एयर होस्टेस, एक्ट्रेस, सफल उद्यमी के बाद अब चेतना ने सियासत में कदम रखा है। और प्रशांत किशोर की जन सुराज में शामिल हुईं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।