man hide about his seven marriages now eight bride complain in bihar Commission for Women बिहार में सात शादियों की बात छिपा युवक ने रचाई आठवीं शादी, यूं खुली पोल; दुल्हन पहुंची महिला आयोग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सात शादियों की बात छिपा युवक ने रचाई आठवीं शादी, यूं खुली पोल; दुल्हन पहुंची महिला आयोग

पीड़ित महिला ने बताया कि पति की सात शादी होने की बात का पता चलने के बाद मोहनियां थाना में मामला दर्ज करवाया। लेकिन वहां पर कुछ नहीं हुआ। अब बिहार राज्य महिला आयोग के पास न्याय का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित महिला ने पत्रकारिता का कोर्स किया हुआ है।

Tue, 5 Aug 2025 06:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
बिहार में सात शादियों की बात छिपा युवक ने रचाई आठवीं शादी, यूं खुली पोल; दुल्हन पहुंची महिला आयोग

सात शादियों के बाद आठवीं में शख्स फंस गया। मामला पकड़ में नहीं आता अगर वह आठवीं पत्नी से मारपीट नहीं करता। पत्नी के साथ मारपीट करने को लेकर मामला पंचायत में पहुंचा तो आठवीं पत्नी को उसके पूर्व की शादियों का पता चला। इसके बाद पत्नी फरियाद लेकर महिला आयोग पहुंची। आयोग ने उस शख्स को बुलाया भी पर वह हाजिर नहीं हो रहा। यह मामला है पटना से सटे अनीसाबाद की एक महिला का है। इस महिला ने दो जुलाई को बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में पति पर उसके साथ आठवीं शादी करने का आरोप लगाया है।

इसके बाद आयोग ने 14 जुलाई को सुनवाई की तिथि रखी। लेकिन उस दिन पति नहीं आया। इसके बाद चार अगस्त को फिर सुनवाई थी, लेकिन नहीं आया। अब महिला आयोग ने कैमूर एसपी को पत्र लिख कर संबंधित थाने को जांच के आदेश देने को कहा है। 25 अगस्त को फिर सुनवाई होगी। पीड़ित महिला ने बताया कि शादी 14 दिसंबर, 2024 को मोहनियां, कैमूर के राकेश कुमार से हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचर गायब रहें तो गांव वाले यहां करें शिकायत, लाउडस्पीकर से बच्चे बुलाए जाएंगे

पेशे से फोटो स्टेट दुकान चला रहे राकेश कुमार से शादी होने के बाद 15 दिसंबर को वो ससुराल आई। ससुराल आने के दूसरे दिन से ही उसके साथ मारपीट होने लगी। 12 जनवरी, 2024 को जला कर मारने की कोशिश की गई। इस पर गांव की पंचायत बैठी। इसके बाद गांव वालों ने राकेश के सात वार पहले ही शादी होने की बात सामने आई।

मोहनियां थाने में है मामला दर्ज

पीड़ित महिला ने बताया कि पति की सात शादी होने की बात का पता चलने के बाद मोहनियां थाना में मामला दर्ज करवाया। लेकिन वहां पर कुछ नहीं हुआ। अब बिहार राज्य महिला आयोग के पास न्याय का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित महिला ने पत्रकारिता का कोर्स किया हुआ है। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि पीड़ित महिला के पति राकेश कुमार को दो दिन आयोग में बुलाया गया था। लेकिन वो उपस्थिति नहीं हुआ है। अब कैमूर एसपी को पत्र लिख कर संबंधित थाना से मामले की जांच करने को कहा गया है। पत्नी ने आठवीं शादी करने की शिकायत दर्ज करायी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में बारिश, किशनगंज में येलो अलर्ट; जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।