fourteen year girl rape her mouth hand and leg tied by accused two friends were guarding in bihar मुंह और हाथ-पैर बांध 14 साल की लड़की से रेप, 2 साथी निगरानी करते रहे; बिहार में हैवानियत की हद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुंह और हाथ-पैर बांध 14 साल की लड़की से रेप, 2 साथी निगरानी करते रहे; बिहार में हैवानियत की हद

इस घटना में आरोपित युवक के दो साथी भी निगरानी कर रहे थे।रात में ही परिजनों ने लड़की की खोजबीन की परन्तु वह नही मिली। मंगलवार को सुबह खोजबीन कर रहे लोगों को मकई के खेत में लड़की मिली।

Tue, 28 April 2026 12:08 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पश्चिम चंपारण
share
मुंह और हाथ-पैर बांध 14 साल की लड़की से रेप, 2 साथी निगरानी करते रहे; बिहार में हैवानियत की हद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में नाबालिग लड़की से हैवानियत का मामला सामने आय है। यहां पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत के मलाही टोला से एक युवक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। इस घटना की जानकारी एसएचओ अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि पड़ोस की एक नाबालिग लड़की (14) वर्ष को एक युवक सोमवार की संध्या 07 बजे के करीब बहला-फुसलाकर मकई के खेत मे ले गया। वहां जबरन लड़की का मुंह और हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इस घटना में आरोपित युवक के दो साथी भी निगरानी कर रहे थे।रात में ही परिजनों ने लड़की की खोजबीन की परन्तु वह नही मिली। मंगलवार को सुबह खोजबीन कर रहे लोगों को मकई के खेत में लड़की मिली। लड़की से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने एसएचओ को जानकारी दी।एसएचओ अमर कुमार ने बताया कि मामले में नाबालिग लड़की की मां के आवेदन पर एफआई आर दर्ज कर ली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ट्रेनों के ग्रीन सिग्नल बंदर कर रहे ‘लाल’, रेलवे कर्मी की नौकरी पर आफत
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का सम्राट सरकार को झटका, मिट्टी जांच के लिए भेजे प्रस्ताव पर कटौती

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप कुमार को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर में नामजद दो अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिये एसआई पार्वती देवी के साथ के जीएमसीएच बेतिया भेजा है। घटना को लेकर गावं में आक्रोश है। मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

मासूम से रेप करने वाला अरेस्ट

इधर सहरसा जिले में काशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहा एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी ने आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बीते रविवार को हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल था। आरोपी युवक, जिसकी पहचान ललित सादा के रूप में हुई है, वह दो बच्चों का पिता है। घटना को अंजाम देने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए मक्के के खेतों में छिप गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बदमाशों ने पति-पत्नी और बच्चे को मारी गोली, नाक-कान से गहने नोच लिए
ये भी पढ़ें:दक्षिण से लेकर उत्तर तक गरज-चमक और बारिश, बिहार में गर्मी से कब तक राहत; जानिए म

रोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा कुछ शांत हुआ है।पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पीड़िता का इलाज जारी: इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की माता के फर्द बयान पर आरोपी ललित सादा के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।