alert issued after water level increased in ganga river due to rain in nepal kosi gandak river आफत की आहट! गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद अलर्ट जारी, नेपाल में बारिश से कोसी, गंडक और बागमती भी उफनाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आफत की आहट! गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद अलर्ट जारी, नेपाल में बारिश से कोसी, गंडक और बागमती भी उफनाई

पटना के दीघा, गांधीघाट के साथ-सात हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव में नदी के जलस्तर में वृद्धि से इसका पानी आसपास के इलाके में तेजी से फैलने लगा है। खासकर दियारा वाले इलाकों में गंगा के पानी का प्रवेश होने लगा है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने भी अपने स्तर से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है।

Sun, 6 July 2025 07:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
आफत की आहट! गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद अलर्ट जारी, नेपाल में बारिश से कोसी, गंडक और बागमती भी उफनाई

गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हाल यह है कि नदी में पिछले साल से पांच मीटर अधिक पानी है। सिर्फ पटना में ही गंगा बीते साल से दो मीटर ऊपर बह रही है। उधर, मुख्यमंत्री की हिदायत के बाद जल संसाधन विभाग ने नदी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, राहत की बात इतनी है कि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है।

गंगा बक्सर में इस समय 53.40 मीटर के स्तर पर बह रही है। जबकि, बीते साल यहां का जलस्तर महज 48.60 मीटर ही था। यही नहीं जलस्तर बढ़ने की गति भी पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। पटना में गंगा का जलस्तर हर घंटे दो सेंटीमीटर से अधिक बढ़ रहा है। पटना के दीघा में नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में 52 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बक्सर से कहलगांव तक तेजी से बढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटरों को राहत,मतदाता सूची पुनरीक्षण में बिना दस्तावेज जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर-दक्षिण में ठनका और तेज हवाएं, कहां भारी बारिश का अनुमान;

पटना के दीघा, गांधीघाट के साथ-सात हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव में नदी के जलस्तर में वृद्धि से इसका पानी आसपास के इलाके में तेजी से फैलने लगा है। खासकर दियारा वाले इलाकों में गंगा के पानी का प्रवेश होने लगा है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने भी अपने स्तर से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, नेपाल में बारिश के कारण कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके अलावा घाघरा नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। गंडक नदी गोपालगंज में चेतावनी स्तर से ऊपर है, जबकि कोसी सुपौल में इसके नजदीक पहुंच गयी है।

गंगा का जलस्तर : मीटर में

स्थान - 2025 - 2024

बक्सर - 53.40 - 48.60

पटना - दीघा - 46.13 - 44.11

गांधीघाट - 45.11 - 44.04

हाथीदह - 37.57 - 35.75

मुंगेर - 33.63 - 31.30

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 सेकंड में हत्या कर.., गोपाल खेमका का मर्डर आंखों के सामने देख सहमे अंकित चौधरी
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका को सिर में मारी गोली, सुपारी किलिंग का शक; किलर का लोकेशन हाजीपुर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।